RBI की रेपो रेट कटौती से शेयर बाजार में रौनक
6 जून 2025: RBI की रेपो रेट कटौती से शेयर बाजार में जोरदार तेजी। सेंसेक्स 746 और निफ्टी 252 अंक उछला। देखें टॉप गेनर्स और लूजर्स की पूरी लिस्ट और सेक्टर वाइज परफॉर्मेंस।
शुक्रवार, 6 जून 2025 को घरेलू शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सुबह की हल्की गिरावट के बाद, निवेशकों ने जोरदार खरीदारी की, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स दिन के अंत तक 1% से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुए।
इस बढ़त की बड़ी वजह आरबीआई द्वारा रेपो रेट में 50 बेसिस प्वाइंट की कटौती मानी जा रही है, जिससे मार्केट में पॉजिटिव सेंटीमेंट बना।
📌 सेंसेक्स: +746.95 अंक (0.92%) बढ़त के साथ 82,188.99 पर पहुंचा
📌 निफ्टी 50: +252.15 अंक (1.02%) बढत के साथ 25,003.05 अंक पर पहुंचा
सेक्टर | बढ़त (%) |
बैंक निफ्टी | +1.47% |
ऑटो सेक्टर | +1.52% |
FMCG | +0.31% |
मेटल | +1.90% |
फार्मा | +0.19% |
PSU बैंक | +0.58% |
कमोडिटीज़ | +1.21% |
निष्कर्ष: मेटल, ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में सबसे ज्यादा मजबूती देखने को मिली।
स्टॉक | % बढ़त | अंतिम प्राइस |
Shriram Finance | +5.65% | ₹688.25 |
Bajaj Finance | +4.90% | ₹9371.50 |
JSW Steel | +3.73% | ₹1004.90 |
Maruti Suzuki | +2.77% | ₹12462.00 |
IndusInd Bank | +2.45% | ₹822.85 |
स्टॉक | % गिरावट | अंतिम प्राइस |
HDFC Life Insurance | -0.85% | ₹755.10 |
Bharat Electronics Ltd | -0.71% | ₹390.70 |
Bharti Airtel | -0.46% | ₹1870.20 |
Sun Pharma | -0.23% | ₹1679.20 |
अगर आप शॉर्ट टर्म ट्रेडिंग या लॉन्ग टर्म निवेश की सोच रहे हैं, तो बैंकिंग, मेटल और ऑटो सेक्टर पर ध्यान देना लाभदायक हो सकता है। वहीं, फार्मा और FMCG में फिलहाल सीमित मूवमेंट देखने को मिल रहा है। फिर भी लंबे समय मे ये भी अच्छा प्रदर्शन दिखा सकते हैं।
Newgen Software को ₹20.8 करोड़ का इंटरनेशनल ऑर्डर, शेयरों में हलचल
जरूरी सूचना: यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए लिखा गया हैं। इसे निवेश की सलाह न समझे, शेयर बाजार में निवेश करना जोखिम भरा होता हैं। इसलिए निवेशकों से अपील हैं कि वह किसी वित्तीय सलाहकार से परामर्श लेकर ही वित्तीय कदम उठाए।