3 जून शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरा! निफ्टी टूटा 24,550 के नीचे, जानिए कौन से शेयर बने घाटे और फायदे के सौदे

भारतीय शेयर बाजार में गिरावट के बीच निवेशक चिंतित नजर आए – सेंसेक्स और निफ्टी में तीसरे दिन गिरावट जाने आज के टाॅप गेनर्स Vs टाॅप लूजर्स

कमजोर ग्लोबल संकेतों, FIIs की बिकवाली और RBI मीटिंग से पहले सतर्कता के चलते भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। जानिए किन शेयरों ने दिलाई राहत और किसने डुबोया पैसा। साथ ही जाने एक्सपर्ट की उम्मीदें

ग्लोबल दबाव के साए में भारतीय बाजार: लगातार तीसरे दिन गिरावट

3 जून को भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स तीसरे दिन भी लाल निशान पर बंद हुए। ग्लोबल मार्केट से मिले कमजोर संकेत, क्रूड की कीमतों में उछाल और विदेशी निवेशकों की बिकवाली के कारण बाजार पर दबाव बना रहा।

  • 🔻 Sensex: 636.24 अंक की गिरावट के साथ 80,737.51 अंक पर बंद
  • 🔻 Nifty: 174.10 अंक की गिरावट के साथ 24,542.50 अंक पर बंद

सेक्टरवार प्रदर्शन: रियल एस्टेट अकेला चमका

RBI द्वारा ब्याज दरों में कटौती की संभावनाओं के चलते रियल्टी सेक्टर में निवेशकों ने भरोसा जताया, वहीं अन्य सेक्टरों में मुनाफावसूली दिखी।

किन सेक्टरों का कैसा प्रदर्शन

सेक्टरबदलाव
रियल्टी+1.24% की बढ़त
बैंकिंग-0.54% गिरावट
IT सेक्टर-0.67% गिरावट
ऑटो सेक्टर-0.25% गिरावट
कैपिटल गुड्स-0.87% गिरावट
निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-0.71% गिरावट
PSU बैंक-0.59% गिरावट

टॉप गेनर और लूजर शेयर

आज के टाॅप गेनर्स आज के टाॅप लूजर्स
ग्रासिम इंडस्ट्रीज +1.12%अडानी पोर्ट्स -2.43%
श्रीराम फाइनेंस +0.89%बजाज फिनजर्व -1.83%
एमएंडएम +0.68%अडानी एंटरप्राइजेज -1.90%
बजाज ऑटो +0.58%कोल इंडिया -1.71%
सिप्ला +0.20%पावर ग्रिड -1.64%

बाजार विश्लेषकों की राय: आगे क्या हैं नजरिया

विनोद नायर, रिसर्च हेड, जियोजित फाइनेंशियल

ग्लोबल अस्थिरता, कमजोर डॉलर और भू-राजनीतिक तनावों ने करेंसी मार्केट को प्रभावित किया है। इसका सीधा असर घरेलू इक्विटी बाजारों पर पड़ा है। मिड और स्मॉलकैप शेयर अभी भी आकर्षक वैल्यूएशन पर हैं, लेकिन निकट भविष्य में कंसोलिडेशन जारी रह सकता है।

अजीत मिश्रा, वाइस प्रेसिडेंट, रेलिगेयर ब्रोकिंग

निफ्टी ने पहली बार 20-D EMA (शॉर्ट टर्म सपोर्ट) decisively तोड़ दिया है। यदि यह दबाव जारी रहा तो अगला सपोर्ट ज़ोन 24,200 से 24,400 के बीच रहेगा। हालांकि बैंकिंग सेक्टर थोड़ी स्थिरता दिखा रहा है। जिसके चलते प्रभाव थोड़ा कम देखने को मिल रहा हैं।

विदेशी निवेशकों की बिकवाली: बाजार पर लगातार दबाव

लगातार FII द्वारा की जा रही बिकवाली, जियोपोलिटिकल अनिश्चितताएं और वैश्विक मंदी के संकेतों ने बाजार की दिशा पर असर डाला है। लगभग 2148 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 1701 शेयरों में तेजी देखी गई।

निवेशकों के लिए सलाह: स्टॉक सेलेक्शन में बरतें सावधानी

ऐसे अनिश्चित बाजार में ट्रेड मैनेजमेंट और क्वालिटी स्टॉक्स का चयन बेहद ज़रूरी है। मजबूत फंडामेंटल्स वाली कंपनियां ही लंबी अवधि में अच्छा प्रदर्शन कर सकती हैं।

शेयर बाजार में भूचाल: 3 जून को सेंसेक्स 798 और निफ्टी 214 अंक टूटा – जानिए 7 बड़ी वजहें

डिस्क्लेमर: यह रिपोर्ट केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से है। इसमें दी गई कोई भी जानकारी निवेश की सलाह नहीं है। निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श अवश्य लें।

प्रवीन कुमार शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, लोन और सेविंग जैसे विषयों के जानकार लेखक हैं। वह Paisawale.in और Fincoloan.com पर नियमित रूप से लेख प्रकाशित करते हैं। उन्हें जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने में विशेष महारत हासिल है। प्रवीन का उद्देश्य आम पाठकों को निवेश और वित्तीय निर्णयों में सही दिशा देना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *