• Post author:
  • Post last modified:मई 18, 2025
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
टाटा पावर मार्च तिमाही नतीजे घोषित किए
Tata power ltd ने पहली बार सालाना आधार पर ₹5000 करोड से ज्यादा का मुनाफा कमाया, डिविडेंड की भी घोषणा
टाटा पावर मार्च तिमाही नतीजे घोषित किए
Tata power ltd ने पहली बार सालाना आधार पर ₹5000 करोड से ज्यादा का मुनाफा कमाया, डिविडेंड की भी घोषणा

Tata Power ने FY25 में ₹5,000 करोड़ से ज्यादा का सालाना मुनाफा कमाया है। Q4FY25 में प्रॉफिट 8.3% बढ़ा। ₹2.25 प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान और रिन्यूएबल सेगमेंट में नई उपलब्धियां।

टाटा ग्रुप की प्रमुख ऊर्जा कंपनी टाटा पावर ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही में शानदार प्रदर्शन करते हुए ₹1,042.83 करोड़ का नेट प्रॉफिट दर्ज किया है, जो सालाना आधार पर 8.3% की बढ़ोतरी है। पूरे वित्त वर्ष में कंपनी का मुनाफा ₹5,000 करोड़ के आंकड़े को पार कर गया है, जो कंपनी के इतिहास में पहली बार हुआ है।

राजस्व और प्रॉफिट में दमदार बढ़त

मार्च FY25 तिमाही में कंपनी की ऑपरेटिंग रेवेन्यू ₹17,095.88 करोड़ रही, जो साल भर पहले की तुलना में करीब 7.9% ज्यादा है, जो पिछले वर्ष इसी तिमाही में ₹15,846 करोड थी। EBITDA भी 14% बढ़कर ₹3,829 करोड़ पहुंचा। यह प्रदर्शन कंपनी के कोर बिजनेस सेगमेंट—पावर जेनरेशन, ट्रांसमिशन और रिन्यूएबल एनर्जी—की मजबूती का नतीजा है।

रिन्यूएबल सेक्टर में नई ऊंचाई

FY25 में टाटा पावर ने पहली बार 1 GW से अधिक रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी जोड़ी है। रूफटॉप सोलर सेगमेंट में 1.5 लाख इंस्टॉलेशन पूरे हुए हैं, जिससे कुल क्षमता 3 GW हो गई है। FY26 में कंपनी का लक्ष्य 2 GW की नई क्षमता जोड़ने का है।

डिविडेंड का ऐलान

कंपनी के निदेशक मंडल ने FY25 के लिए ₹2.25 प्रति शेयर डिविडेंड का प्रस्ताव दिया है। इसका रिकॉर्ड डेट 20 जून 2025 तय किया गया है, जबकि भुगतान 4 जुलाई 2025 को होने वाली AGM में मंजूरी के बाद होगा। यह डिविडेंड फाइनल डिविडेंड के तौर पर दिये जाने की घोषणा की हैं।

शेयर बाजार में टाटा पावर का प्रदर्शन

16 मई के कारोबार सत्र के अंत में शेयर NSE पर 1.97% बढ़त के साथ ₹405.80 पर बंद हुआ। स्टाॅक का 52 वीक हाई लेवल ₹494.85 हैं। जबकि 52 वीक लो ₹397.65 हैं।

कंपनी के CEO और MD डॉ. प्रवीर सिन्हा ने कहा कि यह साल टाटा पावर के लिए ऐतिहासिक रहा है और सभी प्रमुख सेगमेंट्स के योगदान से यह मुनाफा संभव हुआ है। कंपनी ने लगातार 22वीं तिमाही में लाभ में बढ़ोतरी दर्ज की है।

इसे भी पढ़ें:- JSW Energy के दमदार नतीजे, स्टॉक में उछाल! लेकिन ब्रोकरेज हाउसों की राय अलग-अलग

Praveen Kumar

प्रवीन कुमार शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, लोन और सेविंग जैसे विषयों के जानकार लेखक हैं। वह Paisawale.in और Fincoloan.com पर नियमित रूप से लेख प्रकाशित करते हैं। उन्हें जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने में विशेष महारत हासिल है। प्रवीन का उद्देश्य आम पाठकों को निवेश और वित्तीय निर्णयों में सही दिशा देना है।

प्रातिक्रिया दे