जानिए आज किन शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली (अपटेड)
भारतीय शेयर बाजार में आज बिकवाली का दिन रहा। Nifty और Sensex दोनों ने आज ओपनिंग जबरदस्त गिरावट के साथ हुई। आज सुबह से ही बाजार में बिकवाली का दबाव लगातार बना रहा जिसके चलते निफ्टी और सेंसेक्स में आज लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। आज के सत्र में निफ्टी का उच्चतम स्तर 24,754 रहा। वहीं बिकवाली का दबाव झेलते हुए निफ्टी आज 24,473 तक भी गिर गया। वहीं सेंसेक्स का आज उच्चतम स्तर 81,238 रहा जबकि लो स्तर 80,354 रहा। आज सुबह बाजार खुलते ही सेंसेक्स ने अपने आज के निचले स्तर से कारोबार की शुरुआत की। हालांकि इसके बाद बाजार ने थोड़ी रिकवरी जरूर की फिर भी इसके बावजूद भी आज निफ्टी और सेंसेक्स भारी गिरावट के साथ ही बंद हुए।
बाजार बंद होने तक निफ्टी 169 अंकों की भारी गिरावट के साथ 24,718 अंक पर ठहरा वहीं सेंसेक्स भी 573 अंकों यानी 0.70 फीसदी की गिरावट के साथसाथ 81,118 अंक पर बंद हुआ।
13 जून 2025 को शेयर बाजार में आज गिरावट का माहौल बना रहा जहां सेंसेक्स लगभग 573 अंक गिरकर बंद हुआ, वहीं निफ्टी में भी 169 अंकों की गिरावट दर्ज हुई। क्रुड ऑयल की बढ़ती कीमतों का असर आज बाजार पर दिखाई दिया जिसके चलते लगभग सभी सेक्टरों के शेयरों में भारी गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं आज सबसे ज्यादा गिरने वाले शेयर कौन-कौन से रहें।
स्टॉक | गिरावट (%) | अंतिम कीमत (₹) |
---|---|---|
ITC | -1.69% | ₹413.90 |
Adani Port | -2.35% | ₹1,405 |
Adani Enterprises | -1.41% | ₹2,507 |
Hindalco Industries | -1.41% | ₹641.80 |
IndusInd Bank | -1.57% | ₹816.85 |
स्टॉक | गिरावट (%) | अंतिम कीमत (₹) |
---|---|---|
IndusInd Bank | -1.57% | ₹816.85 |
State Bank Of India | -1.69% | ₹792.35 |
HDFC | -1.33% | ₹1,917 |
PNB | -1.31% | ₹111.46 |
बैंकिंग सेक्टर के शेयरों में आज लगातार तीसरे दिन सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली, बैंक निफ्टी के शेयरों में आज स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली। बैंक निफ्टी का कोई भी शेयर आज पाॅजिटिव रिटर्न नहीं दे पाया।
स्टॉक | गिरावट (%) | अंतिम कीमत (₹) |
---|---|---|
Mphasis | -0.75% | ₹2,644 |
Persistent Systems | -0.67% | ₹5,882 |
Infosys | -0.41% | ₹1,602 |
HCL Tech | -0.35% | ₹1,695 |
IT सेक्टर में आज हल्की खरीदारी देखने को मिली, आज के सत्र में HCL Tech, Infosys, Mphasis में गिरावट रही हालांकि Wipro, Tech Mahindra और LTIMindtree के शेयरों में दम दिखाई दिया।
स्टॉक | गिरावट (%) | अंतिम कीमत (₹) |
---|---|---|
Ajanta Pharma | -3.52% | ₹2,634 |
Granules India | -2.77% | ₹509 |
Nitco Pharma | -1.24% | ₹912 |
Lupin | -1.17% | ₹1,999 |
फार्मा और हेल्थकेयर के शेयरों में आज मिला-जुला करोबार रहा, जहां Ajanta Pharma व Granules India के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही वहीं Glenmark Gland Pharma, Biocon के शेयर चमके।
स्टॉक | गिरावट (%) | अंतिम कीमत (₹) |
---|---|---|
NMDC | -2.83% | ₹70.37 |
Welspun | -2.06% | ₹905 |
Jindal Steel | -1.95% | ₹920 |
Adani Enterprises | -1.41% | ₹2,507 |
आज मेटल ने निवेशकों को निराश किया जिनमें NMDC, Welspun , Jindal Steel के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट रही।
स्टॉक | गिरावट (%) | अंतिम कीमत |
---|---|---|
Tata Tele | -6.89% | ₹71.60 |
Reliance Power | -3.83% | ₹67.05 |
IREDA | -4.72% | ₹167.26 |
NMDC | -2.83% | ₹70.37 |
Union Bank Of India | -2.83% | ₹146.24 |
आज स्माॅलकैप और मिडकैप कंपनियों के शेयरों में भी काफी दबाव देखने को मिला, जिसके चलते NMDC, IREDA, Tata Lele व Reliance Power जैसे शेयरों में भारी गिरावट आई।
Adani Port के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 2.35 फीसदी की गिरावट आई
Ajanta Pharma के शेयरों में आज सबसे ज्यादा 3.52 फीसदी गिरावट दिखी।
आज PSU Bank, मेटल, FMCG और आईटी सेक्टरों के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट देखने को मिली।