HG Infra Engeneering Q4 के नतीजे: शुद्ध मुनाफे में 22.6 फीसदी नीचे रहा
HG Infra Engeneering Ltd Q4 Results: एचजी इंफ्रा इंजीनियरिंग लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2024-25 की चौथी तिमाही (Q4FY25) के परिणाम घोषित किए हैं, जो निवेशकों के लिए निराशाजनक रहे। कंपनी का शुद्ध लाभ 22.6% की गिरावट के साथ ₹147 करोड़ रहा, जबकि पिछले साल मार्च तिमाही में यह ₹190 करोड़ था।
कंपनी का परिचालन से राजस्व भी साल-दर-साल आधार पर 20.3% घटकर ₹1,360.9 करोड़ पर आ गया, जो कि पिछले वर्ष ₹1,708.2 करोड़ था। EBITDA (ब्याज, कर, मूल्यह्रास और परिशोधन से पहले की आय) भी 28% की गिरावट के साथ ₹239.5 करोड़ रहा, और EBITDA मार्जिन घटकर 17.6% रह गया, जो पहले 19.5% था। यह गिरावट उच्च लागत दबाव और उच्च मार्जिन वाले कॉन्ट्रैक्ट्स के कम योगदान के कारण मानी जा रही है।
कमजोर नतीजों के साथ ही कंपनी ने निवेशकों को लुभाने के लिए 2 रूपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा भी की हैं। हालांकि इसके लिए आगामी वार्षिक आम बैठक मे शेयर धारकों की मंजूरी ली जाएगी। अभी शेयर की फेस वैल्यू 10 रूपए हैं, जिसपर 20% यानी 2 रूपए का फाइनल डिविडेंड दिया जाएगा।
एचजी इंफ्रा केवल सड़कों और राजमार्गों तक ही सीमित नहीं है। कंपनी अब रेलवे और मेट्रो क्षेत्रों में भी तेजी से विस्तार कर रही है, जिससे इसकी परियोजना पाइपलाइन और अधिक मजबूत हो रही है। यह विस्तार कंपनी को विविध राजस्व स्रोत प्रदान कर रहा है और दीर्घकालीन स्थिरता की दिशा में एक कदम है। यह कंपनी भारत सरकार के विभिन्न प्राॅजेक्ट का हिस्सा भी रही हैं।
NSE पर आज HG Infra के शेयर, 22 मई 2025 के सत्र के दौरान 7.53 फीसदी गिरावट के बाद 1159.40 रूपए पर बंद हुआ। पिछले एक साल के दौरान स्टाॅक में तकरीबन 22.85 फीसदी गिरावट दर्ज हुई हैं। स्टाॅक का 52 वीक हाई ₹1878.90 जबकि 52 वीक लो ₹928.55 रहा। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 8168 करोड रूपए का हैं।
हालांकि तिमाही परिणाम कमजोर रहे हैं, लेकिन कंपनी का विविध पोर्टफोलियो, निष्पादन क्षमता और सार्वजनिक क्षेत्र की परियोजनाओं में मज़बूत उपस्थिति इसे दीर्घकाल में लाभ पहुंचा सकती है।
ये भी पढ़ें – United Spirits Q4: जबरदस्त 75% मुनाफा, ₹8 डिविडेंड का ऐलान – जानिए तिमाही के शानदार नतीजे
EV सेक्टर में नई हलचल: सिंपल एनर्जी लाएगी ₹3,000 करोड़ का IPO, जानिए डिटेल्स