टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता शेयर: यदि आप भी टाटा ग्रुप के सस्ते शेयरों की तलाश में हैं तो आप इस पेज में बताए गए टाटा ग्रुप के शेयरों में से सबसे सस्ता शेयर को निवेश के लिए चुन सकते हैं। फाइनेंशियल मजबूती के लिए निवेश करना बेहद आवश्यक हैं हालांकि ऐसा भी नहीं हैं कि बिना सोचे समझे कहीं भी निवेश करें बल्कि अपनी महनत की कमाई को बड़ी समझदारी से निवेश करना चाहिए।
जब निवेश की बात आती हैं तो सबसे पहले ज़हन में शेयर बाजार का नाम आता हैं। हालांकि ऐसा बिल्कुल नहीं है कि केवल शेयर बाजार में ही निवेश करके अच्छा रिटर्न लिया जा सकता हैं। बल्कि शेयर बाजार के अलावा और भी ऐसी बहुत सी जगह हैं जिसमें निवेश करके अच्छा रिटर्न लिया जा सकता हैं इनमें व्यवसाय, रियल एस्टेट, म्युचुअल फंड, गोल्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट, ईटीएफ, आदि हैं। इनमें भी निवेश करके अच्छा रिटर्न मिल सकता हैं। साथ ही शेयर बाजार की तुलना में इनमें जोखिम भी कम रहता हैं।
शेयर बाजार में निवेश के लिए किसी डिग्री की आवश्यकता नहीं होती हैं। इसके लिए बाजार की समझ काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होती हैं। साथ ही लान्ग टर्म विज़न रखना कई मायनों में फायदेमंद होता हैं। इस पेज में आप टाटा ग्रुप के बहुत से स्टाॅक के बारे में जानेंगे जिससे आप अपने लिए सस्ता व बहतर स्टाॅक का चुनाव कर सकते हैं।
टाटा भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में गिनी जाती हैं। इसके अंतर्गत मल्टिपल स्टाॅक हैं। जिनमें हर रोज बहुत से निवेशकों खरीददारी व बिकवाली करते हैं। टाटा ग्रुप के शेयर निवेशकों के काफी भरोसेमंद होते हैं। टाटा ग्रुप के शेयरों के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी गई हैं-
टाटा मोटर्स लिमिटेड भारत की सबसे बडी वाहन निर्माता कंपनी हैं। यह एक लार्ज कैप वाली कंपनी हैं जिसका मार्किट कैप 1,47,411 करोड़ रुपए का हैं। टाटा मोटर्स लिमिटेड का स्टाॅक एनएसई व बीएसई दोनों पर लिस्ट हैं। NSE पर स्टाॅक के एक शेयर की कीमत 412 रूपए हैं। इस स्टाॅक ने पिछले एक साल में निवेशकों को -15 प्रतिशत रिटर्न दिया हैं जो निवेशकों के लिए निराशाजनक हो सकता हैं। शेयर का प्राइस नवंबर 2021 में 52 सप्ताह के टाॅप 536.70 रूपए पर भी पहुंचा था। जबकि निचले स्तर 366 रुपए तक भी गिरा था। पिछले एक माह से स्टाॅक थोड़े उतार चढ़ाव के बाद शेयर प्राइस लगभग 1.7 फीसदी का उछाल आया हैं।
लगभग पिछले दो साल से कंपनी के रिवेन्यू में गिरावट देखने को मिली हैं। हालांकि वर्ष 2021 के दूसरे व तीसरे तिमाही की तुलना चौथे तिमाही में रिवेन्यू में बढ़ोतरी हुई थीं। हालांकि 2021 के अंतिम तिमाही मे भी कंपनी को नुकसान का सामना करना पड़ा हैं।
इसे भी पढ़ें- सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड 2022, अधिक रिटर्न के लिए क्या करें?
टाटा ग्रुप की हॉस्पिटैलिटी कंपनी इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड (IHCL) ने वित्तीय वर्ष 2021-22 के चौथी तिमाही के दौरान मुनाफा दिया हैं। जनवरी – मार्च 2022 मे कुल मिलाकर 74 करोड़ का मुनाफा कंपनी को हुआ हैं। अक्टूबर-नवंबर 2021 की तुलना में जनवरी-मार्च मे कंपनी ने दोगुना रिवेन्यू इकट्ठा किया हैं। साल 2022 में कंपनी का रिवेन्यू बढ़कर 872 करोड़ रुपए हो गया
The Indian Hotels Company Limited का मार्किट कैप 45,737 करोड रूपए का हैं। स्टाॅक का प्राइस NSE पर 332 रूपए प्रति शेयर हैं। इसके साथ ही आने वाले समय में होटल इंडस्ट्री में काफी अच्छा रिजल्ट देखने को मिल सकता हैं।
वित्तीय एक्सपर्ट भी मान रहे हैं कि इंडियन होटल्स का लाॅन्ग टर्म आउटलुक बुलिश हैं। कुछ ब्रोकरेज कंपनी ने भी इंडियन होटल्स के शेयर प्राइस का टारगेट बढ़ाया हैं।
स्टाॅक ने पिछले एक साल में 76 प्रतिशत का जबरदस्त रिटर्न दिया हैं। कई दिग्गज स्टाॅक मार्किट एक्सपर्ट ने अपने पोर्टफोलियो में यह स्टाॅक लंबें समय से बना हुआ हैं। यदि आप भी लंबे समय तक निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए यह स्टाॅक अच्छा साबित हो सकता हैं।
इसे भी पढ़ें- स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले हर किसी को क्या सावधानी रखनी चाहिए?
टाटा काॅफी भारत की सबसे बड़ी काॅफी निर्माता कंपनी हैं। इसका अधिकतम उत्पाद विदेशों में एक्सपोर्ट होता हैं। लगभग 90 प्रतिशत से अधिक माल एक्सपोर्ट होता हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता हैं कि कंपनी का आमदनी का जरिया एक्सपोर्ट हैं। इतना ही नहीं कंपनी काॅफी के अलावा चाय व काली मिर्च (Black Pepper) का कारोबार भी करती हैं।
Tata Coffee Ltd का मार्किट कैप 4053 करोड़ रुपए का हैं। इस स्टाॅक ने पिछले एक वर्ष में 3 प्रतिशत से अधिक का उछाल आया हैं। वहीं पिछले तीन साल में इस शेयर ने 150 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया हैं। 31 अक्टूबर 2022 में स्टाॅक मामूली बढ़त के साथ 215 रूपए पर कारोबार कर रहा हैं। स्टाॅक ने पिछले 52 सप्ताह में 254.40 का टाॅप व 181 का निचला स्तर छुआ हैं। ब्रोकरेज कंपनी भी इस स्टाॅक में निवेश की सलाह दे रहे हैं। क्योंकि कंपनी ने हर साल अपने रिवेन्यू में वृद्धि की हैं साथ ही लाभ मे भी साल दर साल बढ़ोतरी हुई हैं। कंपनी ने पिछले तिमाही जनवरी-मार्च 2022 में लगभग 656 करोड का कारोबार किया हैं। इसी तिमाही में कंपनी का प्राॅफिट 41 करोड़ रुपए का हैं।
इसे भी पढ़ें- कौन सी क्रिप्टोकरेंसी खरीदनी चाहिए? सबसे ज्यादा रिटर्न कौनसी क्रिप्टोकरेंसी ने दिया है?
टाटा पावर का शेयर इस समय (31 अक्टूबर 2022) मामूली बढ़त के साथ 225 रूपए पर ट्रेड कर रहा हैं।
टाटा पावर कंपनी के शेयरों में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी लगभग 47 प्रतिशत हैं। जबकि विदेशी संस्थान की हिस्सेदारी लगभग 11 प्रतिशत हैं। केन्द्र सरकार ने भी टाटा पावर स्टाॅक में 0.32 प्रतिशत हिस्सेदारी बनाई हुई हैं। सामान्य रिटेलर्स की हिस्सेदारी लगभग 28 प्रतिशत हैं। और लगभग 5 प्रतिशत हिस्सेदारी एनबीएफसी व म्युचुअल फंड्स की हैं।
स्टाॅक ने पिछले एक वर्ष से ज्यादा रिटर्न निवेशकों को नहीं दिया हैं। वहीं पिछले तीन वर्षों में 278 फीसदी रिटर्न दिया हैं। स्टाॅक ने पिछले 52 सप्ताह में उच्चतम 298 को छुआ तथा निम्नतर स्तर 190 रूपए रहा। कंपनी का प्राॅफिट पिछले दो साल में लगभग आधा रह गया हैं। हालांकि रिवेन्यू में बढ़ोत्तरी हुई हैं। स्टाॅक का मार्किट कैप 72,578 करोड़ रुपए का हैं।
इसे भी पढ़ें- Zerodha डीमैट खाता शुल्क, अकाउंट ओपनिंग शुल्क, मेंटेनेंस चार्ज, खाता कैसे खोलें?
Tata Chemicals Limited टाटा समूह की मज़बूत कंपनियों में से एक हैं। इसका मुख्य कारोबार नमक व सोडा ऐश का निर्माण करना हैं। सिर्फ इतना ही नहीं कंपनी इनके अलावा बेसिक केमिकल प्राॅडक्ट, डिटर्जेंट व दाल आदि का कारोबार भी करती हैं। कंपनी अधिकतर एशिया, उत्तरी अमेरिका, अफ्रीका और यूरोप में अपना उत्पाद सप्लाई करती हैं।
कंपनी का मार्किट कैप 30,441 करोड़ रुपए का हैं। शेयर आज (31 अक्टूबर 2022) 0.10 फीसदी के उछाल के साथ NSE पर 1134 रूपए पर कारोबार कर रहा हैं। स्टाॅक ने पिछले एक साल में 25 फीसदी से ज्यादा रिटर्न दिया हैं। वहीं पिछले तीन साल में लगभग 305 फीसदी रिटर्न दिया हैं। स्टाॅक का पिछले 52 सप्ताह का हाई 1214 रूपए रहा है। जबकि पिछले 52 सप्ताह का न्यूनतम प्राइस 773 रूपए रहा हैं।
डिस्क्लेमर: यह निवेश के लिए सलाह नहीं हैं। पैसावालेडाॅटइन कभी भी किसी व्यक्ति को निवेश के लिए प्रेरित नहीं करता हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श ज़रूर लें।
इसे भी पढ़ें- सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयर 2022
बिटकॉइन इंडिया में लीगल है या नहीं, भारत में क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य क्या होगा?
होम लोन Insurance क्या हैं, होम लोन प्रोटेक्शन प्लान कैसे लें