29 मई शेयर बाजार: निफ्टी-सेंसेक्स में दबाव, लेकिन उम्मीदें बाकी हैं! जानें आज का ट्रेंड

29 मई आज कैसी रहेगी शेयर बाजार की चाल और विश्लेषण

सेंसेक्स और निफ्टी कल गिरावट के साथ बंद हुए, लेकिन बाजार को अब भी बेहतर मानसून, मजबूत GDP डेटा और कम होती महंगाई जैसे पॉजिटिव संकेतों से सहारा मिल सकता है। जानिए आज 29 मई को कैसा रह सकता हैं बाजार का हाल।

Share Market Morning Update: कल 28 मई को शेयर बाजार में निवेशकों को हल्की निराशा हाथ लगी जब सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही दिन के कारोबार के अंत में गिरावट के साथ बंद हुए। ग्लोबल संकेत कमजोर रहे, विदेशी निवेशक (FIIs) बिकवाली के मूड में नजर आए और भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर अनिश्चितता ने सेंटीमेंट को प्रभावित किया। इसके साथ ही महंगे वैल्यूएशन के चलते निवेशकों ने मुनाफावसूली को तरजीह दी। हालांकि बाजार में डिफेंस और PSU बैंकों जैसे कुछ सेक्टर्स में मजबूती देखने को मिली। टेक्निकल एनालिस्ट यह मानते हैं कि निफ्टी अभी भी एक अहम सपोर्ट के ऊपर बना हुआ है और जल्द ही बड़ा मूव दिखा सकता है।

दूसरी ओर, पॉजिटिव संकेतों की बात करें तो घरेलू स्तर पर बेहतर मानसून की संभावना, महंगाई दर में नरमी और चौथी तिमाही में मजबूत GDP ग्रोथ की उम्मीद जैसे फैक्टर्स बाजार को नीचे से सहारा दे सकते हैं। ब्रोकरेज हाउसेज का मानना है कि वर्तमान गिरावट निवेशकों के लिए एक अवसर हो सकती है और यहां से बाजार फिर से तेजी के रास्ते पर लौट सकता है। आइए जानते हैं आज कैसा रहेगा बाजार का मूड़।

🧾 28 मई बाजार का हाल: निफ्टी-सेंसेक्स दबाव में बंद

  • सेंसेक्स 239 अंक टूटकर 81,312 पर बंद हुआ।
  • निफ्टी 74 अंकों की गिरावट के साथ 24,752 पर बंद।
  • निफ्टी बैंक ने मजबूती दिखाई और 64 अंक चढ़कर 55,417 पर बंद हुआ।
  • मिडकैप इंडेक्स फ्लैट रहा और 57,141 पर बंद हुआ।

निफ्टी 50 में से 36 शेयरों में गिरावट देखने को मिली, जबकि सेंसेक्स 30 में से 18 शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

💹 सेक्टोरियल परफॉर्मेंस: कहां दिखा दबाव, कहां दिखी मजबूती

  • बढ़त वाले सेक्टर: PSU बैंक, डिफेंस
  • दबाव में: FMCG, फार्मा, मेटल्स
  • रुपया-डॉलर: रुपये में हल्की कमजोरी, 3 पैसे टूटकर 85.36 पर बंद

📊 तकनीकी और फंडामेंटल व्यू: बाजार का अगला कदम क्या?

✅ ICICI Securities का नजरिया

  • निफ्टी को लेकर ICICI Securities ब्रोकरेज हाउस बुलिश है।
  • अनुमान: ब्रोकरेज हाउस का मानना हैं निफ्टी 24,200–25,100 के बीच बेस बनाकर 25,500 की ओर बढ़ सकता है।
  • साथ ही अभी या और थोडी गिरावट को खरीदारी का अवसर माना जा सकता है।

⚠️ रियांक अरोड़ा (Mehta Equities के तकनीकी विश्लेषक) का मानना

  • निफ्टी के लिए 25,000 एक मनोवैज्ञानिक रेजिस्टेंस है, यह एक अहम मोड हो सकता हैं।
  • अगला रेजिस्टेंस: 25,100–25,150 हो सकता हैं।
  • अहम सपोर्ट: यदि निफ्टी के लिए सपोर्ट 24,700 होगा, यदि यहां तक निफ्टी में गिरावट होती हैं तो इसके नीचे 24,500 तक करेक्शन हो सकता हैं।

🌍 वैश्विक और घरेलू संकेत: मिलाजुला माहौल

नकारात्मक फैक्टर:

  • FIIs की बिकवाली
  • महंगे वैल्यूएशन
  • भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर चिंता

सकारात्मक फैक्टर:

  • बेहतर मानसून की उम्मीद
  • महंगाई में कमी
  • मजबूत GDP आंकड़ों की संभावना

रिसर्च हेड विनोद नायर का मानना है कि सुधार के लिए अर्निंग्स और मैक्रो डेटा का बेहतर होना ज़रूरी होगा।

📅 आज 29 मई 2025 का मार्केट आउटलुक: कैसा रहेगा बाजार का मिज़ाज?

आज के लिए बाजार सीमित दायरे में रह सकता है लेकिन गिरावट पर खरीदारी की रणनीति अपनाई जा सकती है।
विशेष ध्यान रहे:

  • अगर निफ्टी 24,700 के ऊपर बना रहता है, तो सकारात्मक रुझान बना रहेगा।
  • निफ्टी बैंक और PSU बैंक शेयरों में मजबूती बनी रह सकती है।
  • डिफेंस शेयरों में अभी और भी हलचल जारी रह सकती है।

📌 निष्कर्ष: सतर्क रहें, गिरावट में मौके तलाशें

बाजार अभी भी उतार-चढ़ाव के बीच फंसा है। लेकिन लॉन्ग टर्म इन्वेस्टर्स को हर गिरावट में मौके नजर आ सकते हैं। खासकर अच्छे फंडामेंटल वाले स्टॉक्स और सेक्टर्स में निवेश का यह सही समय हो सकता हैं।

Nifty 100 Today: टॉप गेनर्स और लूज़र्स की लिस्ट, देखें किस शेयर ने मारी बाज़ी! (28 मई 2025)

Hindustan Copper का तगड़ा प्रदर्शन: रेवेन्यू में 32.81% और नेट प्रॉफिट में 51.88% की उछाल

प्रवीन कुमार शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, लोन और सेविंग जैसे विषयों के जानकार लेखक हैं। वह Paisawale.in और Fincoloan.com पर नियमित रूप से लेख प्रकाशित करते हैं। उन्हें जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने में विशेष महारत हासिल है। प्रवीन का उद्देश्य आम पाठकों को निवेश और वित्तीय निर्णयों में सही दिशा देना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *