• Post author:
  • Post last modified:मई 30, 2025
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:4 mins read
शेयर बाजार 30 मई 2025 को गिरावट के साथ बंद हुआ – सेंसेक्स और निफ्टी में लाल निशान
30 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार में भारी उतार-चढ़ाव, सेंसेक्स 182 अंक टूटा और निफ्टी 24,750 पर बंद

30 मई 2025 को भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में बंद हुआ। सेंसेक्स 182 अंक लुढ़का और निफ्टी 24,750 पर फिसला। जानिए किन शेयरों में रही गिरावट और कहां दिखी तेजी।

30 मई शेयर बाजार का हाल: सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट, निवेशकों की 1.59 लाख करोड़ की संपत्ति साफ!

भारतीय शेयर बाजार गुरुवार, 30 मई को गिरावट के साथ बंद हुआ। ग्लोबल स्तर पर कमजोर संकेतों और देश में GDP आंकड़े आने से पहले बनी अनिश्चितता ने बाजार की चाल को प्रभावित किया। इसके साथ ही अमेरिकी टैरिफ से जुड़ी चिंताओं ने भी निवेशकों की भावनाओं पर असर डाला।

सेंसेक्स 182 अंक टूटा, निफ्टी भी गिरावट के साथ बंद

बीएसई सेंसेक्स आज 182.02 अंक या 0.22% की गिरावट के साथ 81,451.01 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 82.90 अंक या 0.33% गिरकर 24,750.70 पर आ गया। इस कमजोरी ने निवेशकों के बीच सतर्कता बढ़ा दी है, जिससे वे नए निवेश से कतराते दिखे।

निवेशकों को लगा 1.59 लाख करोड़ का झटका

बीएसई में लिस्टेड सभी कंपनियों का कुल मार्केट कैप आज 443.88 लाख करोड़ रुपये रहा, जो कि 29 मई को 445.47 लाख करोड़ था। यानी एक ही दिन में निवेशकों की संपत्ति में 1.59 लाख करोड़ रुपये की कमी आई है।

आज किन सेक्टर्स ने किया निराश?

  • आईटी सेक्टर: टॉप लूजर्स में Tech Mahindra, Infosys, और HCL Tech जैसी कंपनियां शामिल रहीं।
  • मेटल सेक्टर: वैश्विक मांग कमजोर होने से मेटल सेक्टर के शेयरों में दबाव रहा।
  • कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और ऑयल एंड गैस: इन सेक्टर्स में भी निवेशकों ने मुनाफावसूली की और शेयर दबाव में दिखें।

आज स्मॉलकैप स्टॉक्स में दिखी मजबूती

बड़ी गिरावट के बावजूद स्मॉलकैप शेयरों में आज लगातार छठे दिन तेजी देखी गई। बीएसई स्मॉलकैप इंडेक्स 0.17% की बढ़त के साथ बंद हुआ, जो मिडकैप और लार्जकैप शेयरों के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन रहा।

टॉप 5 गेनर्स: किसने दी राहत?

सेंसेक्स के 30 में से सिर्फ 7 शेयर हरे निशान में बंद हुए। इन शेयरों में सबसे अधिक तेजी रही:

शेयर का नामबढ़त (%)
Eternal Ltd.4.58
SBI1.89
HDFC Bank1.65
L&T1.12
Reliance Industries0.24

टॉप 5 लूजर्स: किन शेयरों ने किया निराश?

शेयर का नामगिरावट (%)
Tech Mahindra1.73
HCL Technologies1.64
Asian Paint1.57
NTPC1.49
Infosys1.43

BSE में कुल कितने शेयर गिरे?

30 मई को बीएसई पर कुल 4,119 स्टाॅक में ट्रेडिंग हुई:

  • 1,827 स्टाॅक तेजी के साथ बंद हुए
  • 2,161 स्टाॅक में आज गिरावट रही
  • 131 स्टाॅक बिना किसी बदलाव के सपाट बंद हुए
  • 109 स्टाॅक ने 52-वीक हाई बनाया
  • 43 शेयरों ने 52-वीक लो छुआ

गिरावट के पीछे ग्लोबल फैक्टर्स का असर

आज की गिरावट के पीछे कई अंतरराष्ट्रीय कारण जिम्मेदार रहे:

  • 1. अमेरिका में टैरिफ तनाव – चीन से जुड़ी चिंताओं के चलते वैश्विक शेयर बाजारों में अभी भी दबाव बना हुआ हैं जिसका असर बाजार पर रहा।
  • 2. GDP डेटा का इंतजार – भारत के आगामी GDP आंकड़े से पहले निवेशक सतर्क हो गए हैं, जिसके चलते निवेशक खरीदारी करने से कतरा रहे हैं।
  • 3. डॉलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव – डाॅलर की मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढाव जिससे विदेशी निवेशक सीमित दायरे में रहे जिसका नतीजा बाजार में गिरावट रही।

क्या आगे बाजार में और गिरावट संभव है?

विश्लेषकों की मानें तो जब तक GDP, फेड की पॉलिसी और ग्लोबल संकेत स्पष्ट नहीं होते, तब तक बाजार में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है। हालांकि लॉन्ग टर्म निवेशकों के लिए यह गिरावट एक अवसर भी हो सकता है।

बाजार में हर दिन उतार-चढ़ाव आम बात है, लेकिन आज का गिरावट एक संकेत है कि निवेशक बड़ी घोषणाओं और आंकड़ों से पहले सुरक्षित रहने की रणनीति अपना रहे हैं। बाजार में मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए, एक्सपर्ट्स सलाह दे रहे हैं कि निवेशक फंडामेंटली मजबूत शेयरों में SIP या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की रणनीति अपनाएं।

EV Stock Crash: 10,000 करोड़ के ऑर्डर पर खतरा, मजबूत नतीजों के बावजूद गिरी Olectra GreenTech के शेयरों की चाल

KEC International Ltd. के शानदार नतीजे: Q4FY25 में मुनाफे और मार्जिन में जबरदस्त बढ़ोतरी

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम से भरा होता है। कृपया निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें।

Praveen Kumar

प्रवीन कुमार शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, लोन और सेविंग जैसे विषयों के जानकार लेखक हैं। वह Paisawale.in और Fincoloan.com पर नियमित रूप से लेख प्रकाशित करते हैं। उन्हें जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने में विशेष महारत हासिल है। प्रवीन का उद्देश्य आम पाठकों को निवेश और वित्तीय निर्णयों में सही दिशा देना है।

प्रातिक्रिया दे