EV Stock Crash: 10,000 करोड़ के ऑर्डर पर खतरा, मजबूत नतीजों के बावजूद गिरी Olectra GreenTech के शेयरों की चाल

Olectra Greentech के शेयरों में गिरावट क्यों हैं जानिए मुख्य वजह
Olectra Greentech के शेयरों में गिरावट की क्या हैं वजह, बड़े ऑर्डर पर बना खतरा

Olectra GreenTech को बड़ा झटका! मजबूत तिमाही नतीजों के बाद भी शेयर 14% लुढ़के। महाराष्ट्र में 10,000 करोड़ का बस ऑर्डर रद्द, जानिए पूरा मामला।

EV Stock: तिमाही नतीजों के बाद शेयर का निकला दम, 10,000 करोड़ के ऑर्डर पर संकट

EV सेक्टर की प्रमुख कंपनी Olectra GreenTech Ltd को एक बड़ा झटका उस समय लगा जब महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री के बयान के बाद इसके शेयर NSE पर 13.77% तक गिर गए। मंगलवार, 27 मई को Olectra का शेयर ₹1,160.10 के निचले स्तर पर पहुंच गया।

वजह थी — 1,000 इलेक्ट्रिक बसों की डिलीवरी में देरी और ₹10,000 करोड़ के ऑर्डर को रद्द करने की चेतावनी।

क्या है पूरा मामला?

महाराष्ट्र के परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने सोशल मीडिया पर लिखा कि सप्लायर की लापरवाही के कारण 5,150 बसों के टेंडर रद्द करने के निर्देश दिए गए हैं। हालांकि उन्होंने सीधे Olectra का नाम नहीं लिया, लेकिन इशारा स्पष्ट था। ओलेक्ट्रा और ईवे ट्रांस को जुलाई 2023 में यह बड़ा टेंडर मिला था, जिसकी अवधि 12 साल और मूल्य ₹10,000 करोड़ था।

डेडलाइन के बावजूद नहीं पहुंची एक भी बस

बयान के अनुसार, कंपनी को 22 मई तक 1,000 बसें डिलिवर करनी थीं, लेकिन एक भी बस अब तक नहीं पहुंची। सोमवार को हुई समीक्षा बैठक के बाद मंत्री ने यह जानकारी दी। ओलेक्ट्रा ग्रीनटेक ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

मजबूत नतीजों के बाद भी गिरावट क्यों?

दिलचस्प बात यह है कि कंपनी ने मार्च तिमाही में शानदार प्रदर्शन किया है:

  • कंपनी की स्टैंडअलोन ऑपरेटिंग आय में 58% की बढ़त जबकि कंसाॅलिडेट आय भी 55.43% बढ़कर ₹448.91 करोड हो गई
  • स्टैंडअलोन नेट प्रॉफिट दोगुना और कंसाॅलिडेट नेट प्रॉफिट 38.92% बढ़कर 20.68 करोड हो गया जो पिछले वित्त वर्ष मार्च तिमाही में 14.89 करोड था
  • EBITDA में 70% की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई
  • ₹0.40 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड प्रस्तावित

लेकिन इसके बावजूद निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है, क्योंकि सरकारी टेंडर पर सवालिया निशान लगना बड़ा झटका है।

शेयर का कैसे हुआ बुरा हाल?

27 मई मंगलवार को Olectra Greentech के शेयर सुबह से ही लाल निशान के नीचे ही रहे। और बिकवाली का पूरा दबाव दिखा। शेयर NSE पर आज निचले स्तर ₹1160.10 (13.77%) तक भी गिरा हालांकि शेयर ने थोडा कमबैक जरूर किया और सत्र के समाप्त होने तक 6.65% गिरावट के साथ ₹1,255.90 के स्तर पर बंद हुआ। शेयर का 52 वीक लो स्तर ₹989.95 हैं जो इसी साल 7 अप्रैल 2024 को बनाया था। जबकि 52 वीक हाई की बात करें तो यह पिछले साल 9 जुलाई 2024 को ₹1960 था। शेयर 52 वीक हाई से अभी भी 35.92% नीचे कारोबार कर रहे हैं।

क्या आगे और भी गिर सकता है शेयर?

कंपनी 28 मई को एनालिस्ट कॉल आयोजित करेगी। माना जा रहा है कि कंपनी इस कॉल में सफाई दे सकती है या अगला रोडमैप पेश कर सकती है। लेकिन फिलहाल निवेशक सतर्क हो चुके हैं और बाजार में भारी उतार-चढ़ाव की संभावना अभी भी बनी हुई है।

Olectra Greentech Q4 FY25 Result: जबरदस्त रेवेन्यू ग्रोथ, प्रॉफिट में 38% उछाल और डिविडेंड का ऐलान

BEML Share News: मार्च तिमाही के नतीजों के बाद इस डिफेंस स्टाॅक ने भरी ऊची उड़ान

प्रवीन कुमार शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, लोन और सेविंग जैसे विषयों के जानकार लेखक हैं। वह Paisawale.in और Fincoloan.com पर नियमित रूप से लेख प्रकाशित करते हैं। उन्हें जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने में विशेष महारत हासिल है। प्रवीन का उद्देश्य आम पाठकों को निवेश और वित्तीय निर्णयों में सही दिशा देना है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *