• Post author:
  • Post last modified:मई 28, 2025
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:4 mins read
28 मई को स्टॉक मार्केट में हलचल वाले टॉप 10 शेयर - LIC, ITC, Tata Steel सहित
बुधवार को शेयर बाजार में चर्चा में रह सकते हैं ये 10 प्रमुख स्टॉक्स - जानिए कौन-कौन से हैं रडार पर
28 मई को स्टॉक मार्केट में हलचल वाले टॉप 10 शेयर - LIC, ITC, Tata Steel सहित
बुधवार को शेयर बाजार में चर्चा में रह सकते हैं ये 10 प्रमुख स्टॉक्स – जानिए कौन-कौन से हैं रडार पर

28 मई, बुधवार को LIC, ITC, Tata Steel जैसे बड़े नामों के शेयरों में दिख सकती है बड़ी हलचल। तिमाही नतीजों, डील्स और कानूनी मामलों ने इन कंपनियों को बना दिया है निवेशकों की निगाहों का केंद्र। जानिए किन शेयरों पर रखें नजर और क्यों!

आज के Top 10 Stocks: किन शेयरों में रह सकती है हलचल?

बुधवार (28 मई 2025) को भारतीय शेयर बाजार में कई कंपनियों के स्टॉक्स चर्चा में रह सकते हैं। Q4 नतीजे, डील्स, लीगल केस और फंडिंग जैसे अहम फैक्टर्स का असर इन कंपनियों के स्टॉक्स पर दिख सकता है। आइए एक नजर डालते हैं उन 10 स्टॉक्स पर जो निवेशकों के लिए फोकस में रह सकते हैं:

1. Tata Steel

हाल ही में दिल्ली हाईकोर्ट में कंपनी ने ₹757.14 करोड़ के मुआवजे की याचिका दायर की है, जो कोल ब्लॉक से जुड़ी है। इससे स्टॉक में हलचल संभव है।

2. ITC Limited

ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको (BAT) ने ₹11,613 करोड़ की ब्लॉक डील के तहत 2.3% हिस्सेदारी बेचने का निर्णय लिया है। डील प्राइस मौजूदा प्राइस से 8% कम रखा गया है।

3. P&G Hygiene and Health Care Ltd

कंपनी ने Q4 में ₹156.1 करोड़ का नेट प्रॉफिट और ₹991.6 करोड़ का रेवेन्यू दर्ज किया गया है। कंपनी ने ₹65 प्रति शेयर डिविडेंड की सिफारिश की है। जिसके कारण निवेशकों की नजर इस स्टाॅक पर रह सकती हैं।

4. Jupiter Wagons Ltd

हाल ही में JEM (Jupiter Electric Mobility) और Pickkup के बीच MoU साइन हुआ है, जिसके तहत 300 EV यूनिट लॉजिस्टिक्स सेक्टर में तैनात किए जाएंगे। इससे EV क्षेत्र में नई तेजी आ सकती है।

5. Waaree Energies

Waaree Power और Ewaa Renewable के बीच की डील आपसी सहमति से रद्द कर दी गई है। यह ₹5.5 करोड़ की हिस्सेदारी डील थी। इस कदम से कंपनी के शेयरों में हलचल होना लाजिमी हैं जिसका असर आज देखा जा सकता हैं।

6. L&T Finance

कंपनी ने ₹1,500 करोड़ जुटाए हैं Redeemable NCDs के जरिए। यह पूंजी विस्तार और विकास के लिहाज से अहम मानी जा रही है। कंपनी के द्वारा उठाया गया यह कद भविष्य में अच्छा परिणाम दिला सकता हैं।

7. Bosch India

वित्त वर्ष 2024-25 मार्च तिमाही नतीजों में कंपनी की आय में 16% की सालाना वृद्धि हुई है। FY25 के लिए ₹512/शेयर का भारी डिविडेंड घोषित किया गया है। हालांकि कंपनी के नेट प्रॉफिट में हल्की गिरावट देखी गई है। हालांकि कंपनी की आय में वृद्धि मुख्य रूप से मोबिलिटी और ट्रेक्टर सेगमेंट में अच्छे प्रदर्शन के कारण संभव हुई।

8. Info Edge (India) Ltd

नौकरी और जीवनसाथी डॉट कॉम की पेरेंट कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी (स्टार्टअप इंटरनेट सर्विसेज लिमिटेड) में ₹300 करोड़ का निवेश किया है। यह डिजिटल क्षेत्र में मजबूत कदम माना जा रहा है।

9. NMDC

कंपनी ने Q4 में 8% की रेवेन्यू ग्रोथ और 4.8% प्रॉफिट ग्रोथ दर्ज की गई है। हालांकि, बढ़ती लागत के कारण मार्जिन पर दबाव रहा है। जिसके चलते इस सरकारी माइनिंग स्टाॅक में हलचल देखी जा सकती हैं।

10. LIC (Life Insurance Corporation)

सरकारी बीमा कंपनी LIC ने अपने Q4 FY24 नतीजे जारी किए हैं। मुनाफा 38% बढ़ा है और प्रदर्शन CNBC-TV18 के अनुमान से बेहतर रहा है। यह शेयर निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन सकता है।

निष्कर्ष (Conclusion):

बुधवार को शेयर बाजार में हलचल भरा दिन रहने वाला है। LIC, ITC, Tata Steel जैसे स्टॉक्स अपनी हालिया गतिविधियों के कारण निवेशकों के रडार पर रहेंगे। यदि आप ट्रेडिंग या लॉन्ग टर्म इन्वेस्टमेंट की योजना बना रहे हैं, तो इन स्टॉक्स पर विशेष नजर रखें।

Hindustan Copper का तगड़ा प्रदर्शन: रेवेन्यू में 32.81% और नेट प्रॉफिट में 51.88% की उछाल

EV Stock Crash: 10,000 करोड़ के ऑर्डर पर खतरा, मजबूत नतीजों के बावजूद गिरी Olectra GreenTech के शेयरों की चाल

⚠️ निवेश से पहले ये जरूर जान लें

डिस्क्लेमर: यह लेख सिर्फ सूचना के उद्देश्य से तैयार किया गया है। स्टॉक मार्केट में निवेश जोखिमों के अधीन है। निवेश करने से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।

Praveen Kumar

प्रवीन कुमार शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, लोन और सेविंग जैसे विषयों के जानकार लेखक हैं। वह Paisawale.in और Fincoloan.com पर नियमित रूप से लेख प्रकाशित करते हैं। उन्हें जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने में विशेष महारत हासिल है। प्रवीन का उद्देश्य आम पाठकों को निवेश और वित्तीय निर्णयों में सही दिशा देना है।

प्रातिक्रिया दे