
सबसे ज्यादा डिविडेंड देने वाले शेयर जो 2025 में भी डिविडेंड देकर आपको अच्छा मुनाफा दे सकते हैं। शेयर बाजार में यदि सूझबूझ के साथ निवेश किया जाए तो अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता हैं। यहां तक कि शेयर बाजार के माध्यम से आर्थिक स्थिति को काफी मजबूत किया जा सकता है। आपको ध्यान रखना चाहिए कि शेयर बाजार में स्टाॅक पर मिलने वाले रिटर्न के साथ साथ डिविडेंड भी मुनाफा दे सकता हैं। नियमित कमाई के लिए ऐसे स्टाॅक को चुना जा सकता हैं जो अच्छा डिविडेंड देते हों। इस पेज में आप ऐसे 10 स्टाॅक के बारे में जानेंगे जो लगातार अच्छा डिविडेंड देते आ रहे हैं। हालांकि डिविडेंड देना पूर्ण रूप से कंपनी के मेनेजमेंट पर निर्भर रहता हैं। और जो कंपनी पिछले कई सालों से निवेशकों को डिविडेंड देती आ रही हैं, वो भविष्य में डिविडेंड दे या ना दे इसकी कोई गारंटी नहीं हैं। फिर भी इस पेज में बताएं गए स्टाॅक का इतिहास डिविडेंड के लिहाज से काफी अच्छा रहा हैं।
टाटा स्टील लिमिटेड
टाटा स्टील भारत की सबसे बडी़ लौह एवं इस्पात निर्माण कंपनी हैं। इसकी स्थापना 1907 में हुई थीं। इसका कारोबार भारत व भारत बाहर भी हैं। टाटा स्टील, टाटा ग्रुप की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में से एक हैं। इसका बाजार पूंजीकरण 1,23,619 करोड़ रूपए का हैं। ये कंपनी भी डिविडेंड के लिए जानी जाती हैं। जून 2023 में कंपनी ने अपने शेयर धारकों को 3.60 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दिया हैं। इससे पहले जून 2024 में भी कंपनी ने 3.60 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दिया था।
ये भी पढ़ें- टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता शेयर, जो 2023 में दें सकता हैं अच्छा रिटर्न
वेदान्ता लिमिटेड
मेटल और माइनिंग के कारोबार मे लिप्त वेदांता लिमिटेड कंपनी भी इन्वेस्टर्स के लिए अच्छा डिविडेंड देती हैं। साल 2024 में इस कंपनी ने चार बार इन्वेस्टर्स को डिविडेंड दिया हैं। मई 2024 में कंपनी ने 11 रुपए का अंतरिम (Interim) डिविडेंड दिया था। अगस्त 2024 में भी कंपनी ने 4 रुपए का अंतरिम डिविडेंड निवेशकों को दिया था। इसके बाद सितंबर 2024 में एक बार फिर से अंतरिम डिविडेंड के रूप में 20 रुपए का डिविडेंड पेश किया था। दिसंबर 2024 में एक बार फिर से कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के रूप में 8.50 रूपए का डिविडेंड दिया था। इस तरह से ये स्टाॅक एक साल में 43.50 रुपए प्रति शेयर का डिविडेंड दे चुका हैं।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज
इस कंपनी का कारोबार विभिन्न प्रकार के खाद्य पदार्थों के उत्पादन व बिक्री करना हैं। इसकी स्थापना सन 1918 में हुई थी। इसके द्वारा तैयार किए जाने वाले मुख्य उत्पाद ब्रेड, केक, पनीर, रस्क, दूध, दही, पेय पदार्थ व डेयरी उत्पाद हैं।
ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज ने जून 2024 में 7350% के अनुसार 73.5 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दिया हैं। फिलहाल कंपनी का मार्केट कैप 1,30,401 करोड़ रुपए का हैं।
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज
बालकृष्ण इंडस्ट्रीज भी अच्छा डिविडेंड के लिए एक अच्छा स्टाॅक हो सकता हैं। 2024 में अब तक यह स्टाॅक निवेशकों को पांच बार डिविडेंड दे चुका हैं। फ़रवरी 2024 में कंपनी ने निवेशकों को 4 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। साथ ही जुलाई 2024 में ही कंपनी ने 4 रुपए का फाइनल डिविडेंड भी दिया था। अगस्त 2024 में एक बार फिर से 4 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। इतना ही नहीं दिसंबर 2024 में कंपनी ने निवेशकों को एक बार फिर से 4 रुपए प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया था। इस तरह से एक साल के भीतर यह स्टाॅक इन्वेस्टर्स को चार बार डिविडेंड दे चुका हैं।
ये भी पढ़ें- Penny Stocks: निवेशकों को ऐसे बर्बाद करते हैं पेनी स्टाॅक, निवेश से पहले जरूर जानें
पॉलीकैब इंडिया
Polycab India तार और केबल का निर्माण व बिक्री का कारोबार करती हैं। फास्ट मूविंग इलेक्ट्रॉनिक गूड्स (FMCG) सेगमेंट और इलेक्ट्रिक कंज्यूमर ड्यूरेबल्स बिजनेस में भी कंपनी कार्यरत हैं। जिसमें इलेक्ट्रिक अप्लायंसेज व इलेक्ट्रिक वायर एसेसरीज भी सामिल हैं।
पाॅलीकैब इंडिया लिमिटेड कंपनी ने जून 2024 में शेयर धारकों को 30 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दिया हैं। साथ ही यह स्टाॅक भविष्य में भी अच्छा डिविडेंड दे सकता हैं। कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 79,710 करोड़ रुपए का हैं।
सुप्रीम इंडस्ट्रीज
43,171 करोड़ रूपए का मार्केट कैप वाली सुप्रीम इंडस्ट्रीज प्लास्टिक उत्पाद निर्माण कंपनी हैं जिसका मुख्य कारोबार भारत में हैं। भारत में इसकी लगभग 25 विनिर्माण ईकाइयां हैं। यह कंपनी भी अच्छा डिविडेंड देने के लिए जानी जाती हैं। कंपनी ने निवेशकों को जून 2024 में प्रति शेयर 22 रुपए का डिविडेंड दिया हैं। साथ ही अक्टूबर 2024 में भी 10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की थी। जिसके लिए एक्स डेट 30 अक्टूबर 2024 रखी गई थी।
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज
टाटा कंसलटेंसी सर्विसेज भी अच्छा डिविडेंड पाने के लिए बहतर स्टाॅक हो सकता हैं। कंपनी ने साल 2023 में चार बार डिविडेंड पेश किया था। इतना ही नहीं साल 2024 में भी कंपनी पांच बार डिविडेंड पेश कर चुकी हैं। साल 2024 में कंपनी तीन बार अंतरिम डिविडेंड व एक बार अंतिम डिविडेंड और एक बार स्पेशल डिविडेंड पेश कर चुकी हैं। साल 2024 में कंपनी ने कुल मिलाकर 75 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड दिया हैं। कंपनी के शेयर की फेश वैल्यू 1 रुपए हैं। जबकि कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 11,84,101 करोड रूपए का हैं।
Footwear Stock: इस फुटवियर स्टाॅक पर हैं शेयरखान बुलिश जानिए कितना जा सकता हैं प्राइस
टेक महिंद्रा लिमिटेड
आईटी सेक्टर में कारोबार करने वाली कंपनी टेक महिंद्रा भी निवेशकों को अच्छा डिविडेंड देती हैं। साल 2024 में यह स्टाॅक 2 बार डिविडेंड दे चुका हैं। कंपनी ने जुलाई 2024 में 28 रुपए स्पेशल डिविडेंड देकर निवेशकों को अच्छा मुनाफा दिया हैं। इसके बाद कंपनी एक बार फिर से 15 रुपए का स्पेशल डिविडेंड पेश किया था। जिसके लिए एक्स डेट 31 अक्टूबर 2024 थी।
एसीसी लिमिटेड
सीमेंट सेगमेंट में कारोबार करने वाली एसीसी लिमिटेड ने इन्वेस्टर्स को काफी अच्छा डिविडेंड दिया हैं। इस कंपनी ने मार्च 2023 में 9.25 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। और अप्रैल 2024 को भी कंपनी ने 7.5 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था। इस स्टाॅक की फेश वैल्यू 10 रुपए हैं। जिसके अनुसार साल 2021 में 140 फीसदी डिविडेंड दिया था, और साल 2022 में 580% डिविडेंड दिया हैं। कंपनी का मार्केट कैप 38,660 करोड रूपए का हैं।
डालमिया भारत लिमिटेड
डालमिया भारत लिमिटेड का मुख्य रुप से कारोबार सीमेंट उद्योग से संबंधित हैं। ऑर्डिनरी पोर्टलैंड सीमेंट (ओपीसी), पोर्टलैंड कंपोजिट सीमेंट (पीसीसी), पोर्टलैंड स्लैग सीमेंट (पीएससी), पोर्टलैंड पाॅजोलाना सीमेंट (पीपीसी) व अन्य विशेष सीमेंट कंपनी के मुख्य उत्पाद के रुप में सामिल हैं।
डालमिया भारत ने अपने निवेशकों को 2024 मे कुल मिलाकर 9 रुपए प्रति शेयर अंतिम डिविडेंड दिया था। ये शेयर भी आपको भविष्य में अच्छा डिविडेंड दे सकता हैं। इसके डिविडेंड इतिहास की बात करे तो साल दर साल कंपनी ने डिविडेंड में बढ़ोतरी की हैं।
इसे भी पढ़ें- 1 रुपए के शेयर ने 1 लाख को बनाया 10 करोड़, जानिए आगे क्या हैं एक्सपर्ट की राय
यह जानकारी स्टाॅक के डिविडेंड इतिहास के अनुसार दी गई हैं। यह निवेश के लिए सलाह नहीं हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर मिलें।