
आज Nifty 100 के टॉप गेनर्स और टॉप लूज़र्स – (28 मई 2025)
आज के भारतीय शेयर बाजार सत्र में निफ्टी और सेंसेक्स दोनों में गिरावट देखी गई। निफ्टी 73.75 अंक टूटकर 24,752.45 पर बंद हुआ, इसमें आज 0.30% की गिरावट आई, वहीं सेंसेक्स भी लाल निशान पर बंद हुआ, इसमें 239.31 अंक यानी 0.29 फीसदी गिरावट के साथ 81,312.32 पर बंद हुआ। इस बीच Nifty 100 इंडेक्स के कुछ शेयरों ने जबरदस्त प्रदर्शन किया तो कुछ में भारी गिरावट देखी गई। आइए जानते हैं आज के टॉप 5 गेनर्स और टॉप 5 लूज़र्स कौन से रहे।
📈 टॉप गेनर्स (Top Gainers)
शेयर का नाम | लास्ट ट्रेडेड प्राइस (₹) | फायदा (%) |
---|---|---|
LIC | ₹942.0 | +8.12% |
Canara Bank | ₹110.94 | +2.31% |
HDFC Life Insurance | ₹789.45 | +1.76% |
BPCL | ₹321.70 | +1.48% |
Bharat Electronics | ₹390.45 | +1.31% |
📉 टॉप लूज़र्स (Top Losers)
शेयर का नाम | लास्ट ट्रेडेड प्राइस (₹) | गिरावट (%) |
---|---|---|
Shree Cement | ₹29895 | -3.41% |
Bosch | ₹31630 | -2.63% |
IndusInd Bank | ₹805.15 | -1.89% |
Nestle India | ₹2419.0 | -1.70% |
Apollo Hospitals | ₹6956.50 | -1.65% |
📊किस स्टाॅक की कैसी रही चाल
LIfe Insurance Corporation Of India: आज LIC के शेयरों में अच्छी चमक दिखी, सुबह से शेयरों ने दौड लगाई और निवेशकों को खुब मुनाफा दिया, आज LIC के शेयरों का लो लेवल ₹888.00 रहा जबकि हाई ₹948.00 रहा। स्टाॅक का 52 वीक हाई लेवल 1222.00 रूपए हैं जबकि 52 वीक लो लेवल 715 रूपए हैं जो 3 मार्च 2025 को बनाया था।
Canara Bank: सरकारी बड़े बैंकों से एक केनरा बैंक भी आज निवेशकों को खुब पसंद आया जिसके चलते आज शेयर ने 2.14 फीसदी की बढत बनाई और ₹110.75 के स्तर पर कारोबार बंद किया।
HDFC Life Insurance: ये स्टाॅक भी आज निवेशकों की पसंद बना और NSE पर कारोबार सत्र के दौरान 1.76% बढत के साथ 789.45 पर बंद हुआ, स्टाॅक ने आज अपना नया 52 वीक हाई ₹790.75 भी बनाया, जबकि 52 वीक लो 511.40 हैं जो 4 जुन 2024 को बनाया था।
BPCL: भारत पैट्रोलियम काॅर्पोरेशन लिमिटेड के शेयर भी आज रहे निशान फर बंद हुए, इनमें आज तकरीबन डेढ़ फीसदी का उछाल आया और सत्र के समाप्ति पर ₹321.70 के स्तर पर कारोबार बंद किया।
Bharat Electronics: इस स्टाॅक में आज 1.31% की बढ़ोतरी देखी गई और स्टाॅक ₹390.45 के स्तर पर बंद हुआ। स्टाॅक ने आज 52 वीक हाई लेवल बनाया जो ₹393.50 रहा, वहीं 52 वीक लो लेवल 280 रूपए हैं।
Bosch: कंपनी द्वारा मार्च तिमाही नतीजों में मोबिलिटी और ट्रेक्टर सेगमेंट में अच्छे प्रदर्शन के बाद भी शेयरों की चमक फीकी रही, स्टाॅक का आज का उच्चतम स्तर 32,450 रूपए रहा और आज का लो लेवल 31,200 रूपए रहा, शेयरों की कीमत में आज 3.63% की गिरावट आई।
आज के कारोबारी सत्र के दौरान IndisInd Bank, Nestle India, Apollo Hospitals शेयरों मे भी आज 1.6% से लेकर 1.9% की गिरावट देखी गई।
निफ्टी 100 के ये स्टॉक्स आज निवेशकों के लिए खास रहे। अगर आप शॉर्ट टर्म या इंट्राडे ट्रेडिंग कर रहे हैं तो इन मूवर्स पर नजर बनाए रखें।
Hindustan Copper का तगड़ा प्रदर्शन: रेवेन्यू में 32.81% और नेट प्रॉफिट में 51.88% की उछाल
ऑनलाइन लोन लेने के 5 आसान तरीके – पाएं तुरंत लोन मिनटों में
📌 नोट:
यह डेटा बाजार बंद होने के समय का है और इसमें बदलाव संभव है। निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल सलाहकार से परामर्श अवश्य करें।