यदि आप शेयर बाजार से हर साल डिविडेंड से आपनी इनकम को बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको ऐसे स्टाॅक को अपने पोर्टफोलियो में रखना होगा जो अच्छा डिविडेंड देते हों। हालांकि शेयर बाजार में बहुत सी कंपनियां ऐसी हैं जो निवेशकों को समय-समय पर डिविडेंड देती हैं। लेकिन हम आपको ऐसे स्टाॅक के बारे में बताने वाले हैं जो निवेशकों को हर साल एक या दो बार नहीं बल्कि चार बार डिविडेंड देती हैं, जी हां शेयर बाजार में ऐसी कंपनियां भी हैं जो साल भर में चार बार भी डिविडेंड देती हैं।

शेयर बाजार में लिस्ट कंपनी को जब अच्छा मुनाफा होता हैं। और कंपनी मुनाफे में से कुछ रकम को निवेशकों को देती हैं तो उसे डिविडेंड कहा जाता हैं। हालांकि जरूरी नहीं की हर कंपनी अपने मुनाफे में से निवेशकों को डिविडेंड दे। कंपनी को हुए मुनाफे को कंपनी अपने व्यवसाय का विस्तार करने में भी इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं साल में चार बार डिविडेंड देने वाले शेयरों के बारे में।

HCL Technologies Limited

HCL टेक्नोलॉजीज़ लिमिटेड का डिविडेंड इतिहास काफी शानदार हैं। यह कंपनी निवेशकों को समय-समय पर डिविडेंड देती रहती हैं। पहले बात करते हैं साल 2021 के बारे में। कंपनी ने साल 2021 में निवेशकों को पांच बार डिविडेंड दिया था जिसमें चार बार अंतरिम डिविडेंड और एक बार स्पेशल डिविडेंड शामिल था। वहीं साल 2022 में कंपनी ने चार बार डिविडेंड दिया था। और साल 2023 की बात करें तो इस साल भी कंपनी ने दो रुपए फैसवेल्यू के शेयर पर चार बार डिविडेंड दिया था। जो इस प्रकार हैं।
10 जनवरी 2023 को 10 रूपए/शेयर
28 अप्रैल 2023 को 18 रूपए/शेयर
20 जुलाई 2023 को 10 रूपए/शेयर
20 अक्टूबर 2023 को 12 रूपए/शेयर

Hindustan Zinc Limited

हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड के शेयरों में निवेश करने वाले निवेशकों को भी अच्छा डिविडेंड मिलता है। हालांकि साल 2022 में कंपनी ने केवल 2 बार ही डिविडेंड दिया था। लेकिन साल 2023 में इस स्टाॅक ने चार बार अंतरिम डिविडेंड दिया था। हालांकि कंपनी ने सबसे ज्यादा एक बार में डिविडेंड 26 रूपए प्रति शेयर दिया था।
30 जनवरी 2023 को 13 रूपए/शेयर
29 मार्च 2023 को 26 रूपए/शेयर
17 जुलाई 2023 को 7 रूपए/शेयर
14 दिसंबर 2023 को 6 रूपए/शेयर

REC Limited Dividend

REC लिमिटेड का रिकॉर्ड भी निवेशकों को अच्छा डिविडेंड देने का है। कंपनी ने 2021 में चार बार डिविडेंड दिया था जबकि 2022 में तीन बार और 2023 में फिर से चार बार डिविडेंड दिया था। कंपनी 2024 में भी 4.5 रूपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड दे चुकी हैं। पिछले साल 2023 में कंपनी ने इस प्रकार डिविडेंड दिया था।
9 फरवरी 2023 को 3.25 रूपए/शेयर
14 जुलाई 2023 को 4.35 रूपए/शेयर
14 अगस्त 2023 को 3 रूपए/शेयर
13 नवंबर 2023 को 3.5 रूपए/शेयर

Balkrishna Industries Limited

बालकृष्ण इंडस्ट्रीज लिमिटेड मुख्य रूप से टायर्स के व्यवसाय पर केन्द्रित कंपनी हैं। जिसने इन्वेस्टर्स को लगातार पिछले तीन सालों में कम से कम चार बार डिविडेंड दिया है। कंपनी ने साल 2021 में चार बार, साल 2022 में पांच बार और 2023 में चार बार डिविडेंड दिया है।
17 फरवरी 2023 को 4 रूपए/शेयर
11 जुलाई 2023 को 4 रूपए/शेयर
11 अगस्त 2023 को 4 रूपए/शेयर
31 अक्टूबर 2023 को 4 रूपए/शेयर

Sun Tv Networks

मिडिया के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी सन टीवी नेटवर्कस ने पिछले दो सालों से चार-चार बार डिविडेंड दिया है। इस साल भी अब तक यह कंपनी दो बार डिविडेंड का ऐलान कर चुकी हैं। साल 2023 में कंपनी ने डिविडेंड इस तरह से दिया था।
13 फरवरी 2023 को 3.75 रूपए/शेयर
21 मार्च 2023 को 2.50 रूपए/शेयर
22 अगस्त 2023 को 6.25 रूपए/शेयर
21 नवंबर 2023 को 5 रूपए/शेयर

डिस्क्लेमर: यह वित्तीय सलाह नहीं हैं। कंपनी द्वारा हर साल नियमित रूप से डिविडेंड देना अनिवार्य नहीं हैं, निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर सलाह लें।