• Post author:
  • Post last modified:मई 4, 2024
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:2 mins read
You are currently viewing MRF Share मार्च तिमाही में 7.6 फीसदी घाटा फिर भी कंपनी देगी अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड
MRF Share मार्च तिमाही में 7.6 फीसदी घाटा फिर भी कंपनी देगी अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड
इन्वेस्टर्स को लुभाने के लिए कंपनी 10 रूपए फेस वैल्यू के हिसाब से 1940 फीसदी यानी 194 रूपए प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है। हालांकि इस डिविडेंड का शेयर की कीमत पर कोई असर नहीं दिखा और शेयर BSE पर 4.06 फीसदी और NSE पर 3.96 फीसदी नीचे गिरे। इस गिरावट के बाद शेयर 128500 रूपए पर बंद हुए हैं।

MRF Share Price: भारतीय शेयर मार्केट में सबसे महंगा शेयर एमआरएफ का हैं। वित्त वर्ष 2023-24 के आखिरी तिमाही में कंपनी के नतीजे कमजोर रहे हैं। हालांकि कमजोर नतीजे के बाद कंपनी ने अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने का ऐलान किया है। अभी जारी कमजोर नतीजों के कारण बिकवाली के दबाव में शेयर 4 फीसदी फिसल गये। इन्वेस्टर्स को लुभाने के लिए कंपनी 10 रूपए फेस वैल्यू के हिसाब से 1940 फीसदी यानी 194 रूपए प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है। हालांकि इस डिविडेंड का शेयर की कीमत पर कोई असर नहीं दिखा और शेयर BSE पर 4.06 फीसदी और NSE पर 3.96 फीसदी नीचे गिरे। इस गिरावट के बाद शेयर 128500 रूपए पर बंद हुए हैं।
कंपनी के शेयर का 52 वीक हाई 1,51,445 रूपए रहा हैं। जबकि पिछले 52 वीक लो 93026 रहा हैं।

MRF जनवरी – मार्च तिमाही नतीजे

कंपनी का प्रदर्शन जनवरी मार्च तिमाही में अच्छा नहीं रहा हैं। सालाना आधार पर देखा जाए तो वित वर्ष 2023-24 के आखिरी तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 7.6 प्रतिशत घटकर 379.6 करोड़ रुपए रहा। वहीं कंपनी का EBITDA समान तिमाही में 0.40 फीसदी गिरकर 14.3 फीसदी पर आ गया हैं। हालांकि आखिरी तिमाही में कंपनी ने 6215.1 करोड़ का ऑपरेशनल रेवेन्यू हासिल किया है जो पिछले साल समान तिमाही के आधार पर 8% अधिक हैं।

कंपनी देगी अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड

MRF ने कमजोर नतीजों के बावजूद अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने की घोषणा की है। कंपनी 10 रूपए फेस वेल्यू वाले शेयर के अनुसार 1940 फीसदी यानी 194 रूपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड देगी। इससे पहले कंपनी ने पिछले साल फरवरी और नवंबर मे 3-3 रूपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड दिया था। और जुलाई 2023 में 169 रूपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड भी दिया था। जिससे कुल मिलाकर पिछले साल यानी 2023 मे 175 रूपए डिविडेंड दिया था।

Praveen Kumar

प्रवीन कुमार शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, लोन और सेविंग जैसे विषयों के जानकार लेखक हैं। वह Paisawale.in और Fincoloan.com पर नियमित रूप से लेख प्रकाशित करते हैं। उन्हें जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने में विशेष महारत हासिल है। प्रवीन का उद्देश्य आम पाठकों को निवेश और वित्तीय निर्णयों में सही दिशा देना है।

प्रातिक्रिया दे