• Post author:
  • Post last modified:नवम्बर 23, 2022
  • Post comments:0 Comments
  • Reading time:5 mins read
You are currently viewing Dividend share: साल में 3 बार डिविडेंड देने वाले शेयरों में निवेश करने पर मिलेंगा अच्छा मुनाफा

Dividend Share: साल में तीन बार डिविडेंड देने वाले शेयर आपके पोर्टफोलियो को बहतर बना सकते हैं। यदि आप ऐसे शेयरों की तलाश में हैं, जो अच्छा डिविडेंड देते हैं तो आपके लिए ये शेयर काफी अच्छे साबित हो सकते हैं। शेयर बाजार में डिविडेंड बहुत महत्वपूर्ण होता हैं। डिविडेंड के माध्यम से बहुत से इन्वेस्टर्स काफी अच्छा मुनाफा कमाते हैं। हालांकि डिविडेंड पाने के लिए अच्छे स्टाॅक का चुनना भी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होता हैं। इसलिए हम आपको ऐसे स्टाॅक्स के बारे में बताने वाले हैं, जो साल में तीन बार डिविडेंड देते हैं। जिससे निवेशक काफी अच्छा मुनाफा पाते हैं।

हर महीने डिविडेंड देने वाले शेयर, sabse jyada Dividend dene wale share 2023

टेक महिंद्रा लिमिटेड

एक्स डेटडिविडेंड प्रति शेयरडिविडेंड का प्रकार
21 जुलाई 202215 रुपएस्पेशल डिविडेंड
21 जुलाई 202215 रुपएफाइनल डिविडेंड
09 नवंबर 202218 रुपएस्पेशल डिविडेंड

टेक महिंद्रा लिमिटेड के शेयरों में निवेश करने पर अच्छा डिविडेंड मिल सकता हैं। क्योंकि ये कंपनी अपने निवेशकों को काफी अच्छा डिविडेंड देने के लिए जानी जाती हैं।
साल 2022 में इस स्टाॅक ने तीन बार डिविडेंड दिया हैं। 21 जुलाई 2022 को स्टाॅक ने 15 रुपए प्रति शेयर का स्पेशल डिविडेंड दिया हैं जबकि इसी तारीख को 15 रुपए प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड भी अदा किया हैं। इसके बाद स्टाॅक ने नवंबर 2022 में एक बार फिर से 18 रुपए का स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया था। जिसकी एक्स डेट 9 नवंबर 2022 थी। इस स्टाॅक के शेयर की फेश वैल्यू 5 रुपए हैं।

वेदांता लिमिटेड

एक्स डेटडिविडेंड प्रति शेयरडिविडेंड का प्रकार
09 मार्च 202213 रुपएअंतरिम डिविडेंड
06 मई 202231.5 रुपएअंतरिम डिविडेंड
26 जुलाई 202219.5 रुपएअंतरिम डिविडेंड

वेदांता लिमिटेड स्टाॅक ने भी 2022 मे तीन बिर डिविडेंड दिया हैं। साल 2022 के पहले छमाही में इस कंपनी ने तीन बार डिविडेंड दिया हैं। सबसे पहले मार्च 2022 को कंपनी ने अंतरिम डिविडेंड के रूप में ₹13 प्रति शेयर डिविडेंड दिया था। जिसके लिए एक्स तिथि 9 मार्च 2022 थी। इसके बाद मई 2022 में 31.5 रुपए का अंतरिम डिविडेंड दिया था। इतना ही नहीं मई 2022 में एक एक बार फिर से अंतरिम डिविडेंड के रूप में ₹19.5/शेयर डिविडेंड दिया था। फिलहाल कंपनी ने एक बार फिर से निवेशकों को डिविडेंड देने का ऐलान किया हैं, जिसके लिए एक्स डेट 29 नवंबर रखी गई हैं। स्टाॅक के शेयर की फेश वैल्यू ₹1 हैं।

इसे भी पढ़ें- 5 Star Rated Mutual Fund, ये फंड निवेशकों को बना रहे हैं मालामाल

ग्लाॅस्टर लिमिटेड

एक्स डेटडिविडेंड प्रति शेयरडिविडेंड का प्रकार
29 जुलाई 202225 रुपएफाइनल डिविडेंड
29 जुलाई 202210 रुपएस्पेशल डिविडेंड
15 नवंबर 202250 रुपएअंतरिम डिविडेंड

टेक्सटाइल उद्योग की कंपनी ग्लाॅस्टर लिमिटेड ने भी अपने निवेशकों को काफी अच्छा डिविडेंड दिया हैं। इस स्टाॅक का मार्केट कैप 916 करोड़ रुपए का हैं। जबकि स्टाॅक के शेयर कि फेश वैल्यू 10 रुपए हैं। ग्लाॅस्टर कंपनी ने वर्ष 2022 में तीन बार डिविडेंड दिया हैं। 29 जुलाई 2022 को कंपनी ने ₹25/शेयर का फाइनल डिविडेंड दिया था जबकि इसी तिथि को ऐक्स डेट मानते हुए ₹10/शेयर स्पेशल डिविडेंड दिया था। इसके बाद कंपनी ने नवंबर में भी 100 फीसदी यानी 10 रुपए प्रति शेयर डिविडेंड का ऐलान किया था जिसके लिए एक्स डेट 15 नवंबर 2022 थी।

सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड

एक्स डेटडिविडेंड प्रति शेयरडिविडेंड का प्रकार
04 फरवरी 20223 रुपएअंतरिम डिविडेंड
01 जुलाई 20223.2 रुपएफाइनल डिविडेंड
11 नवंबर 20224 रुपएअंतरिम डिविडेंड

सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड (सियाराम और एसएसएम) ‘फेब्रिक और गारमेंट’ के निर्माण व मार्केटिंग का कारोबार करने वाली कंपनी हैं। यह कंपनी निवेशकों को साल 2022 में तीन बार डिविडेंड दे चुकी हैं। जिनमें दो बार अंतरिम डिविडेंड व एक बार फाइनल डिविडेंड शामिल हैं। कंपनी ने 4 फरवरी 2022 एक्स डेट रखतें हुए 3 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड दिया था। इसके बाद ₹3.2 प्रति शेयर फाइनल डिविडेंड दिया था जिसकी एक्स डेट 1 जुलाई 2022 थी। कंपनी ने इसके बाद नवंबर 2022 में ₹4 प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड देने की घोषणा की थी, जिसके लिए एक्स तिथि 11 नवंबर 2022 थी। इस तरह से सियाराम सिल्क मिल्स लिमिटेड के शेयर में निवेश करने वाले निवेशकों को साल 2022 में तीन बार डिविडेंड मिला हैं। कंपनी का मौजूदा मार्केट कैप 2300 करोड़ रुपए का हैं। तथा शेयर की फेश वैल्यू 2 रुपए हैं।

कोल इंडिया लिमिटेड

एक्स डेटडिविडेंड प्रति शेयरडिविडेंड का प्रकार
21 फरवरी 20225 रुपएअंतरिम डिविडेंड
11 अगस्त 20223 रुपएफाइनल डिविडेंड
15 नवंबर 202215 रुपएअंतरिम डिविडेंड

कोल इंडिया के शेयरों में निवेश करके भी अच्छा डिविडेंड मिल सकता हैं। कोल इंडिया ने अपने निवेशकों को 21 फरवरी 2022 को 5 रुपए प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड पेश किया था। जबकि 11 अगस्त 2022 को ₹3 का फाइनल डिविडेंड दिया था। इसके बाद 15 नवंबर 2022 को प्रत्येक शेयर पर 15 रुपए का अंतरिम डिविडेंड पेश किया था। कोल इंडिया एक माॅनोपाॅली स्टाॅक हैं। जिसमें निवेश करके अच्छा मुनाफा लिया जा सकता हैं। इसके साथ साथ डिविडेंड के लिहाज से भी यह स्टाॅक अच्छा हैं। कंपनी का मार्केट कैप 1,41,188 करोड़ रुपए का हैं। वही स्टाॅक के शेयर की फेश वैल्यू 10 रुपए हैं।

इसे भी पढ़ें- Penny Stocks: निवेशकों को ऐसे बर्बाद करते हैं पेनी स्टाॅक, निवेश से पहले जरूर जानें

Praveen Kumar

प्रवीन कुमार शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, लोन और सेविंग जैसे विषयों के जानकार लेखक हैं। वह Paisawale.in और Fincoloan.com पर नियमित रूप से लेख प्रकाशित करते हैं। उन्हें जटिल वित्तीय विषयों को सरल भाषा में समझाने में विशेष महारत हासिल है। प्रवीन का उद्देश्य आम पाठकों को निवेश और वित्तीय निर्णयों में सही दिशा देना है।

प्रातिक्रिया दे