सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्टाॅक, Sabse Jyada Return Dene Wala Share, मल्टीबैगर रिटर्न स्टाॅक
सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्टाॅक

Sabse Jyada Return Dene Wala Share: यदि आप भी सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले स्टाॅक की तलाश कर रहे हैं तो आपको हम ऐसे ही कुछ स्टाॅक के बारे में बताने वाले हैं जिन्होंने पिछले कुछ समय में बंपर रिटर्न दिया हैं। या कहें कि ये स्टाॅक मल्टीबैगर साबित हुए हैं जी हां ऐसे स्टाॅक जिसने मल्टिबैगर रिटर्न दिया हैं।
स्टाॅक मार्किट में बहुत ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता हैं। मगर इसके लिए सही स्टाॅक का चयन बेहद जरूरी होता हैं। देखा जाए तो स्टाॅक मार्किट में मुनाफे के साथ-साथ नुकसान का भी जोखिम बना रहता हैं। इसलिए शेयर बाजार में समझदारी से निवेश करना चाहिए। खासकर नये निवेशकों को बहुत संयम और विवेक के साथ निवेश करना चाहिए। क्योंकि जल्दबाजी में लिया गया फैसला अक्सर गलत साबित होता हैं।

किसी भी स्टाॅक खरीदने से पहले स्टाॅक के बारे में गहन अध्ययन करना बेहद जरूरी होता हैं हालांकि इतना करने के बाद भी किसी स्टाॅक के बारे में शत-प्रतिशत सटीक भविष्यवाणी करना नामुमकिन हैं।
स्टाॅक के रिटर्न के आधार पर आप इस पेज में कुछ ऐसे स्टाॅक के बारे जानेंगे जो सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले मल्टीबैगर स्टाॅक हैं-

Kaiser Corporation Ltd

Kaiser Corporation Ltd एक पेनी स्टाॅक साबित हुआ हैं। जिसका मार्किट कैप केवल 539 करोड़ रुपए हैं। इसके रिटर्न की बात की जाए तो इसने पिछले कुछ समय में छप्पर फाड़ रिटर्न अपने निवेशकों को दिया हैं। इस स्टाॅक ने महज एक साल में निवेशकों को 29,000 से भी ज्यादा का रिटर्न दिया हैं। इस स्टाॅक के एक शेयर की कीमत 26 अप्रैल 2021 को बाम्बे स्टाॅक एक्सचेंज (BSE) पर महज 0.36 रूपए थीं। जबकि एक साल के बाद 25 अप्रैल 2022 को इसकी कीमत बंपर उछाल के साथ 107.50 रूपए हो गई। जिसके अनुसार इसका इसका एक साल का रिटर्न लगभग 29000 प्रतिशत हैं। यदि इस स्टाॅक में एक साल पहले 100,000 रूपए निवेश किये होते तो रिटर्न के साथ इसकी वैल्यू 2 करोड़ 70 लाख रूपए होती।

इसे भी पढ़ें- Zerodha डीमैट खाता शुल्क, अकाउंट ओपनिंग शुल्क, मेंटेनेंस चार्ज, खाता कैसे खोलें?

Sel Manufacturing Company Ltd.

यह भी एक जबरदस्त मल्टीबैगर स्टाॅक साबित हुआ हैं। इसका मार्किट कैप केवल 54 करोड रुपए का हैं जबकि इसके रिटर्न की बात करें इसने पिछले कुछ समय में चौंकाने वाला रिटर्न दिया हैं। SEL Manufacturing Company Ltd एक टेक्सटाइल सेक्टर की कंपनी हैं जिसकी स्थापना 1959 में हुई थी। इसके मुख्य प्रमोटर Arr Ess लीडिंग एज प्राइवेट लिमिटेड है जिसकी हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत हैं।
इस स्टाॅक के एक शेयर की कीमत नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर 28 अक्टूबर 2021 को महज 4.95 रूपए थीं जबकि केवल छः महीने में 34,381 प्रतिशत रिटर्न के साथ 1706.85 रूपए हो गई। इस तरह से इस स्टाॅक ने अपने निवेशकों को करोड़पति बना दिया हैं।
अगर इस स्टाॅक मे छः महीने पहले एक लाख रूपए निवेश किये गये होते तो महज छ: महीने में 3 करोड़ 44 लाख 81 हजार रूपए बन जाते।

Cressanda Solutions Ltd.

क्रेसंडा साॅल्यूसंस लिमिटेड, आईटी सेक्टर की कंपनी हैं जिसका मुख्य कार्य साॅफ्टवेयर, डिजिटल मीडिया, और इन्फाॅर्मेशन टेक्नोलॉजी संबंधी उत्पाद बनना हैं।
कंपनी का मार्किट कैप 1064 करोड़ रुपए का हैं। इस स्टाॅक ने पिछले एक साल में जबरदस्त मल्टीबैगर रिटर्न दिया है। देखा जाए तो पिछले तीन साल में लगभग 17 हजार प्रतिशत का रिटर्न दिया हैं जबकि पिछले एक साल में 9,700 प्रतिशत का रिटर्न दिया हैं। 28 अप्रैल 2021 को इसके एक शेयर की कीमत केवल 33 पैसे थीं। जबकि 26 अप्रैल 2022 में इसके एक शेयर की कीमत 33.30 रूपए हो गई। इस तरह से इस स्टाॅक ने बीते एक साल में 9 हजार से भी ज्यादा का बंपर रिटर्न निवेशकों को दिया हैं। यदि इस स्टाॅक में एक साल पहले 1 लाख रूपए का निवेश किया होता तो 26 अप्रैल 2022 में निवेशित रकम की वैल्यू 98 लाख रुपए हो जाती।

इसे भी पढ़ें- सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाला म्यूच्यूअल फण्ड 2022, अधिक रिटर्न के लिए क्या करें?

Lesha Industries Limited

लेशा इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी मुख्य रूप से विभिन्न स्टील्स उत्पादों के व्यापार और विनिर्माण में कार्यरत है। इसके साथ ही कंपनी, सूचना एवं प्रौद्योगिकी से संबंधित सेवाओं के व्यवसाय से जुड़ी हैं। यह स्टाॅक केवल बीएसई पर लिस्ट हैं। जिसने निवेशकों को मालामाल बना दिया हैं। स्टाॅक के एक शेयर की कीमत बीते एक साल में 1200 प्रतिशत से भी ज्यादा मुनाफा दिया है। कंपनी ने 2021 के आखिरी तिमाही में बहुत अच्छा मुनाफा कमाया हैं। इसका मार्किट कैप 149 करोड रूपए का हैं। 28 अप्रैल 2021 को इस स्टाॅक के एक शेयर का मूल्य केवल 1.06 रूपए था। जबकि महज एक साल में इसकी कीमत में 1237 प्रतिशत के उछाल के साथ 14.18 रूपए हो गई। इस हिसाब से यदि इस स्टाॅक में एक वर्ष पहले 1 लाख रूपए इन्वेस्ट किये गये होते हैं अब इनकी वैल्यू 1,337,000 हो जाती। इस बंपर मुनाफा देने के साथ ही यह एक मल्टीबैगर स्टाॅक की श्रेणी में आने वाला स्टाॅक हैं।

Sejal Glass Limited

सेजल ग्लास लिमिटेड कंपनी का कारोबार बिल्डिंग मैटेरियल उत्पाद का निर्माण करना हैं। बीते कुछ समय में यह स्टाॅक काफी चर्चित रहा हैं, क्योंकि इसने अपने निवेशकों को मालामाल बनाया हैं। 306 करोड़ मार्केट कैप वाले स्टाॅक ने 8,000 प्रतिशत से भी ज्यादा रिटर्न दिया हैं। हालांकि पिछले लगातार कई सालों से कंपनी घाटे में चली आ रही हैं। जिसके बावजूद भी शेयर बाजार में इसका प्रदर्शन बहुत शानदार रहा हैं। 28 अप्रैल 2021 को इसके ऐक शेयर का प्राइस 3 रूपए 20 पैसे था। एक साल पश्चात 26 अप्रैल 2022 को इसके शेयर का प्राइस बढ़कर 286.80 रूपए हो गया। इसके अनुसार इसका एक वर्ष का रिटर्न 5331 प्रतिशत रहा। इस स्टाॅक मे एक साल पहले एक लाख रुपए निवेश किये जाते तो आज रिटर्न के रूप में 5,431,000 रूपए होते।

इसे भी पढ़ें- कौन सी क्रिप्टोकरेंसी खरीदनी चाहिए? सबसे ज्यादा रिटर्न कौनसी क्रिप्टोकरेंसी ने दिया है?

Katare Spinning Mills Limited

124 करोड़ मार्किट कैप वाले स्टाॅक में पिछले तीन साल में 4500 प्रतिशत का उछाल आया हैं। कंपनी का कारोबार टेक्स्टाइल इंडस्ट्री से संबंधित हैं। बीएसई पर कंपनी के शेयर का रेट 432.20 रूपए हैं। जो 27 अप्रैल 2021 में केवल 13.50 रूपए था। जिसके अनुसार स्टाॅक ने पिछले एक साल में 3159 प्रतिशत का रिटर्न दिया हैं। स्टाॅक में 48 प्रतिशत होल्डिंग प्रोमोटर की हैं। स्टाॅक की 52 सप्ताह का हाई 497.10 रहा हैं। इस समय स्टाॅक अपने हाई से थोड़ा नीचे आया हुआ हैं। यदि इस स्टाॅक में एक साल पहले एक लाख रूपए का निवेश किया जाता तो आज रिटर्न के रूप में 3,259,000 रूपए होते। स्टाॅक ने अपने निवेशकों को जबरजस्त मुनाफा दिया हैं। हालांकि वर्तमान समय में स्टाॅक अपने हाई लेवल से नीचे है।

Brightcom Group Ltd.

ब्राइकाॅम ग्रुप लिमिटेड कंपनी के स्टाॅक ने भी इन्वेस्टर्स को मालामाल बनाया हैं। कंपनी की स्थापना 1999 में हुई थी। कंपनी का कारोबार मीडिया सर्विसेज से जुड़ा हुआ हैं। कंपनी के रिवेन्यू में हर साल इजाफा हुआ हैं। प्रोफिट में भी साल दर साल बढ़ोतरी देखी गई, खासकर साल 2021 के आखिरी तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा हैं। वहीं स्टाॅक के परर्फोमेंस की बात करें तो स्टाॅक ने भी इन्वेस्टर्स को अच्छा रिटर्न दिया हैं। पिछले एक साल में इस स्टाॅक ने इन्वेस्टर्स को 2075 प्रतिशत का रिटर्न दिया हैं। 28 अप्रैल 2021 को इसके एक शेयर का रेट महज 3.77 रूपए था जो एक साल के अंदर बढ़कर 80.25 रूपए पर पहुंच गया। हालांकि शेयर का प्राइस 52 सप्ताह के उच्च स्तर 122.88 रूपए तक भी गया था। इस मल्टीबैगर स्टाॅक का मार्किट कैप 16,571 करोड़ रुपए का हैं।

Hemang Resources Limited

हेमंग रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी का मुख्य कारोबार कोल ट्रेडिंग व इन्फ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा हुआ हैं। इस कंपनी का स्टाॅक केवल बाम्बे स्टाॅक एक्सचेंज पर लिस्ट हैं। स्टाॅक ने पिछले कुछ समय से काफी अच्छा प्रदर्शन किया हैं। इसका मार्किट कैप केवल 72 करोड़ रुपए का हैं। इसके एक शेयर का रेट 27 अप्रैल 2021 में 6.04 रूपए था। जबकि एक साल के बाद 842 प्रतिशत का मल्टीबैगर रिटर्न के साथ 56.90 रूपए पर पहुंच गया। शेयर का रेट 52 सप्ताह के हाई लेवल पर हैं। यदि इस स्टाॅक में एक साल पहले 100,000 रूपए इन्वेस्ट किये गये होते तो इस समय इनकी वैल्यू 942,000 रूपए हो जाती। इस प्रकार हेमंग रिसोर्सेज लिमिटेड कंपनी एक मल्टीबैगर स्टाॅक बनकर ऊभरा हैं।

अस्वीकरण:- यह जानकारी विभिन्न स्रोतों से ली गई हैं तथा यह कोई निवेश के लिए सलाह नहीं हैं। पैसावालेडाॅटइन कभी भी किसी व्यक्ति को निवेश के लिए प्रेरित नहीं करता हैं। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से जरूर परामर्श लें।

इन्हें भी पढ़ें- स्टॉक मार्केट में निवेश करने से पहले हर किसी को क्या सावधानी रखनी चाहिए?

बैंक ऑफ बड़ौदा गोल्ड लोन इंटरेस्ट रेट, प्रोसेसिंग फीस, BOB Gold Loan आवेदन कैसे करें?

श्रीराम फाइनेंस लोन अगेंस्ट प्रॉपर्टी: इंटरेस्ट रेट, प्रोसेसिंग फीस, आवेदन कैसे करें?