मल्टीबैगर शेयर लिस्ट 2022 में सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले मल्टीबैगर स्टाॅक, Multibagger Stocks List 2022
Multibagger Stock List

मल्टीबैगर शेयर लिस्ट 2022: पिछले एक माह के दौरान सेंसेक्स में लगभग 8 फीसदी की गिरावट आई हैं। यही हाल निफ्टी फिफ्टी का भी हुआ हैं। अर्थात बाजार में बहुत मंदी का दौर बना हुआ हैं। पिछले एक महीने में सेंसेक्स लगभग 4850 अंक लुढक कर 54500 से नीचे आया हैं वहीं निफ्टी फिफ्टी भी करीब 1430 अंक फिसलकर 16500 अंक से नीचे आ चुका हैं। मगर इस सबके बावजूद 5 शेयर ऐसे रहे जिन्होंने केवल 5 दिन में निवेशकों को मोटा रिटर्न दिया है। बहुत से स्टाॅक सालों साल होल्ड करने के बाद भी इतना रिटर्न नहीं दे पाते हैं, जितना इन शेयरों ने केवल पांच दिन के अंदर रिटर्न दिया हैं।

Shilchar Technologies Ltd. रिटर्न 63.23 फीसदी

सिलचर टेक्नोलॉजीज लिमिटेड एक आईटी सेक्टर की कंपनी हैं। यह स्माॅल कैप कंपनी हैं जिसका मौजूदा मार्किट कैप केवल 258 करोड़ रुपए का हैं। स्टाॅक केवल बीएसई पर लिस्ट हैं। इस स्टाॅक ने पिछले कुछ दिनों से तुफानी पारी खेली हैं। इसमें निवेश करने वाले निवेशकों की महज 5 दिन बल्ले बल्ले हो गई।

28 अप्रैल 2022 में यह स्टाॅक 414.35 रूपए पर बंद हुआ जबकि 6 मई 2022 में स्टाॅक 676.35 रूपए पर पहुंच गया। इस तरह से इस शेयर ने महज पांच कारोबारी दिनों में 63.23 फीसदी की ऊंची छलांग मारी हैं। इन पांच दिन में शेयर प्राइस में 262 रूपए का इजाफा हुआ हैं। स्टाॅक का रिटर्न ऑन इक्विटी लगभग 19.22 फीसदी हैं।
हालांकि पिछले एक माह से स्टाॅक में तेजी देखी गई हैं। और यह तेजी कुछ दिनों के लिए बरकरार रहने की उम्मीद हैं। स्टाॅक अने ऑलटाइम हाई पर हैं। स्टाॅक का पिछले 52 हफ्ते में मे निम्नतम स्तर 181 रूपए रहा हैं।

इस स्टाॅक ने पांच दिनों में 1,00,000 रूपए को 1,63,300 रूपए बना दिया।
कंपनी का प्राॅफिट पिछले साल जनवरी-मार्च 2021 तिमाही में केवल 0.16 करोड़ रुपए था जबकि 2022 जनवरी-मार्च तिमाही में प्राॅफिट बढ़कर 7.0 करोड़ रुपए हों गया। कंपनी के प्राॅफिट में पिछले एक साल में लगभग 4275 फीसदी की बढ़ोतरी हुई हैं।

इसे भी पढ़ें- ये हैं सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले शेयर

Sulabh Engineers & Services रिटर्न 44.28 फीसदी

सुलभ इंजीनियर्स एंड सर्विसेज भी रिटर्न के मामले में बहुत आगे हैं। कंपनी का मुख्य कारोबार फाइनेंस से जुड़ा हैं। फाइनेंशियल सर्विसेज के द्वारा कंपनी रिवेन्यू इकट्ठा करती हैं। कंपनी की शुरुआत 1983 में हुई थी। यह स्टाॅक केवल बीएसई पर लिस्ट हैं।

इस स्टाॅक का प्रदर्शन भी काबिले-तारीफ रहा हैं। पिछले पांच दिनों में इसने इन्वेस्टर्स की मौज कर दी। 28 अप्रैल 2022 को इसके एक शेयर का प्राइस महज 5.33 रूपए था। और 5 दिन के बाद 6 मई 2022 में प्राइस बढ़कर 7.69 रूपए हों गया। इस तरह से इस स्टाॅक ने पांच दिनों के भीतर 2.36 रूपए की बढ़ोतरी के साथ 44.28 फीसदी मुनाफा दिया हैं।

स्टाॅक ने पिछले 52 हफ्ते के दौरान 9.61 के हाई पर पहुंचा हैं जबकि 1.31 के स्तर तक गिरा हैं। स्टाॅक का मार्किट कैप 77 करोड़ रुपए का हैं। और रिटर्न ऑन इक्विटी 3.81 फीसदी रही हैं। स्टाॅक 88.69 पीई अनुपात के साथ कारोबार कर रहा हैं।

इतना ही नहीं स्टाॅक ने पिछले एक साल में 438 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न दिया हैं। और पिछले तीन साल की बात करें तो इसने लगभग 1005 फीसदी रिटर्न दिया हैं। स्टाॅक आज फिर से 4.94 की छलांग लगाई हैं जिससे शेयर प्राइस 8.07 रूपए पर पहुंचा हैं।

इसे भी पढ़ें- टाटा ग्रुप का सबसे सस्ता शेयर, जो 2022 में दें सकता हैं अच्छा रिटर्न

PAOS Industries Ltd रिटर्न 39.50 फीसदी

पाओस इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी फूड़ प्राॅडक्ट व वनस्पति तेल का कारोबार करती हैं। कंपनी की शुरुआत 1990 में पंजाब से हुई। इसका मार्किट कैप 6.85 करोड़ रुपए का हैं। इस स्टाॅक ने भी निवेशकों को छप्पर फाड़कर रिटर्न दिया हैं।

स्टाॅक ने पांच कारोबारी दिनों में निवेशकों को मल्टीबैगर रिटर्न दिया हैं। 28 अप्रैल 2022 को इसके एक शेयर की कीमत 8.05 रूपए थीं जबकि अगले पांच कारोबारी दिनों में 6 मई 2022 में कीमत 3 रूपए 8 पैसा चढ़कर 11.23 रूपए हों गई। इस तरह से इस स्टाॅक ने महज पांच दिन में 39.50 फीसदी मुनाफा दिया हैं।

हालांकि स्टाॅक में पिछले तीन साल में खास रिटर्न नहीं दिया हैं। क्योकि इसकी कीमत जून 2021 में 12 रूपए से के आसपास थीं। और अक्टूबर 2021 में महज 4.07 रूपए पर आ गई। पिछले छः महीने से स्टाॅक में तेजी बनी हुई हैं, व छः महीने में 163 फीसदी से ज्यादा मुनाफा दे चुका हैं। स्टाॅक ने पिछले 52 वीक में 12.55 का शिखर छुआ हैं। जबकि 4.0 के स्तर तक गिरा हैं।
स्टाॅक में प्रोमोटर्स की हिस्सेदारी लगभग 75 प्रतिशत हैं जबकि रिटेलर्स की हिस्सेदारी 25 प्रतिशत के करीब बनीं हुई हैं।

इसे भी पढ़ें- किस कंपनी के शेयर खरीदे 2022 में यें पांच स्टाॅक निवेश के लिए हैं बहतर? एक्सपर्ट की राय

Panth Infinity Ltd रिटर्न 37.96 फीसदी

पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड कंपनी के शेयरों ने भी इन्वेस्टर्स को खूब मुनाफा दिया हैं। इस मंदी के दौरान बहुत से बड़े बड़े स्टाॅक ओंधे मुंह गिरे हैं वहीं पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड के स्टाॅक ने जबरदस्त रिटर्न दिया हैं।
स्टाॅक 28 अप्रैल 2022 को 15.62 रूपए पर बंद हुआ जबकि 5 कारोबारी दिनों में 5.93 रूपए चढ़कर 6 मई 2022 में 21.55 रूपए पर बंद हुआ।

इस दौरान स्टाॅक ने 37.96 फीसदी का जबरदस्त रिटर्न दिया हैं। इतना ही नहीं स्टाॅक अपने 52 हफ्ते के हाई लेवल पर कारोबार कर रहा हैं। हालांकि स्टाॅक सितंबर 2016 में 360 के आसपास पहुंचा था और दिसंबर 2019 में 147 रूपए पर ट्रैड कर रहा था। उसके बाद लगातार स्टाॅक में गिरावट देखने को मिली हैं। मगर पिछले कई महीनों से स्टाॅक स्टेबल परर्फोमेंस देता आया हैं। और पिछले छः महीने में स्टाॅक मल्टीबैगर बनकर 163 फीसदी का रिटर्न निवेशकों को दिया हैं।

पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड कंपनी की शुरुआत 1993 में सूरत गुजरात में हुई। कंपनी का नाम सिनर्जी बिजकोन लिमिटेड से बदलकर पंथ इन्फिनिटी लिमिटेड कर दिया गया।
कंपनी का मुख्य कारोबार महंगी धातुओं, स्टाॅन व ज्वैलरी से जुड़ा हैं। डायमंड रफ, कट, पाॅलिश के लिए कंपनी विख्यात हैं।

इसे भी पढ़ें- बिटकॉइन इंडिया में लीगल है या नहीं, भारत में क्रिप्टोकरेंसी का भविष्य क्या होगा?

Starteck Finance Ltd रिटर्न 36.57 फीसदी

स्टारटेक फाइनेंस ने भी रिटर्न की बौछार की हैं। इस स्टाॅक से इन्वेस्टर्स ने पांच कारोबारी दिनों में 36.57 फीसदी का मोटा मुनाफा कमाया हैं। स्टाॅक का मौजूदा मार्किट कैप 135 करोड़ रुपए का है। कंपनी ने 2020 की तुलना में 850 फीसदी ज्यादा मुनाफा कमाया हैं। पिछले साल 2021 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 38 करोड़ रहा जबकि 2020 में मुनाफा केवल 4 करोड़ रुपए था।

स्टाॅक के एक शेयर की कीमत 28 अप्रैल 2022 को 129.05 रूपए थीं। जबकि पांच कारोबारी दिनों के बाद कीमत में 36.57 फीसदी का इजाफा होकर 6 मई 2022 को 176.25 रूपए हो गई। इस तरह शेयर के कीमत में 47.20 रूपए का इजाफा हुआ। शेयर के प्राइस में लगभग छः महीने से सुस्ती छाई हुई थी। मगर इसके बाद महज पांच दिन में ही शेयर की कीमत ने आसमान छुआ।

स्टाॅक ने अपनी पिछले 52 हफ्ते की यात्रा में हाई 195 को छुआ हैं जबकि निम्नतम स्तर 140 तक गिरा हैं। इसका रिटर्न ऑन इक्विटी 29.92 प्रतिशत रहा हैं।

हालांकि स्टाॅक में पिछले दो दिनों से बड़ी गिरावट आई हैं जिसके कारण केवल दो दिनों में शेयर 18 फीसदी नीचे गिरा हैं, और शेयर 9 मई 2022 को 158.65 रूपए पर बंद हुआ। हालांकि ऐसा सिर्फ पहली बार नहीं हुआ जब शेयर में इतनी बडी गिरावट हुई हों। खासकर पैनी स्टाॅक में ऐसा ही देखने को मिलता हैं। जिस रफ्तार से तरह से कीमत में उछाल आता हैं उसी तरह गिरावट भी आती हैं। इसलिए पैनी स्टाॅक में सावधानी पूर्वक निवेश करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- टाॅप 5 इक्विटी स्माॅल कैप म्यूचुअल फंड जो 2022 में निवेश के लिए बहतर हो सकतें हैं

SBI कार लोन: ब्याज दर, जरूरी दस्तावेज, ऋण राशि व भुगतान अवधि की पूरी जानकारी